UPMSP, UP Board Result 2020 Update: जानिए कब जारी होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

UP Board 10th, 12th results 2020, UP Board Result 2020 date time, UP Board exam news, UP Board Result 2020 date time, UP board ka result kab aaega, UP Board 10th Result 2020 Declared: उत्तर प्रदेश बोर्ड कल 10 वीं और 12 वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा. परीक्षा में लगभग 56 लाख छात्रों ने भाग लिया था. परीक्षा का परिणाम कल यानी शनिवार, 27 जून को दोपहर 1:30 बजे जारी होगा. छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in और upmspresults.up.nic पर ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट (UP Board Result 2020) चेक कर सकेंगे. यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले 56 लाख छात्रों में से, 3.02 मिलियन 10 वीं कक्षा में और 2.58 मिलियन कक्षा 12 वीं में थे. इस साल, लगभग पांच लाख पंजीकृत छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को छोड़ दिया था. यूपी बोर्ड रिजल्ट के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

Live Updates
10:32 PM. 26 Jun 20 10:32 PM. 26 Jun

18 फरवरी से लेकर 06 मार्च तक कराई गयी थी परीक्षा

इस साल यह परीक्षा 18 फरवरी से लेकर 06 मार्च तक कराई गयी थी. इस साल 10वीं और 12वीं कक्षा को मिलाकर इस परीक्षा में कुल लगभग 56 लाख 11 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था.

7:52 PM. 26 Jun 20 7:52 PM. 26 Jun

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास होने के लिए इतने फीसदी अंक लाना अनिवार्य

यूपी बोर्ड में 10वीं क्लास में पास होने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होते हैं. और 12वीं क्लास में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 35 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है.

7:52 PM. 26 Jun 20 7:52 PM. 26 Jun

UP Board के 2019 के आँकड़े

साल 2019 के बोर्ड परीक्षा की अगर बात की जाए तो इस साल 10वीं कक्षा में कुल 80.07% छात्र और 12वीं कक्षा में कुल 70.06% छात्र सफलता पाए थे. वहीँ 10वीं कक्षा के टॉपर गौतम रघुवंशी थे तो तनु तोमर ने 12वीं कक्षा में टॉप किया था.

7:52 PM. 26 Jun 20 7:52 PM. 26 Jun

कैसे चेक करें UP Board 10th 12th Result?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा.

  • इसके बाद आपको अपने क्लास का चयन कर उसके रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

  • 10वीं या 12वीं के रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालना होगा.

  • इसके बाद क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

  • छात्र-छात्राएं चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं.

4:52 PM. 26 Jun 20 4:52 PM. 26 Jun

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं UP Board 10th और 12th के Result

  • www.upmsp.nic.in

  • www.upmspresults.up.nic.in

  • www.upmsp.edu.in

  • www.upresults.nic.in

4:19 PM. 26 Jun 20 4:19 PM. 26 Jun

जानिए कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के जारी होने वाले रिजल्ट कल जारी होने वाला है. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.दिनेश शर्मा के अनुसार 27 जून 2020, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर इन छात्रों के रिजल्ट को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा.

मुख्य बातें

UP Board 10th, 12th results 2020, UP Board Result 2020 date time, UP Board exam news, UP Board Result 2020 date time, UP board ka result kab aaega, UP Board 10th Result 2020 Declared: उत्तर प्रदेश बोर्ड कल 10 वीं और 12 वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा. परीक्षा में लगभग 56 लाख छात्रों ने भाग लिया था. परीक्षा का परिणाम कल यानी शनिवार, 27 जून को दोपहर 1:30 बजे जारी होगा. छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in और upmspresults.up.nic पर ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी अपना रिजल्ट (UP Board Result 2020) चेक कर सकेंगे. यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले 56 लाख छात्रों में से, 3.02 मिलियन 10 वीं कक्षा में और 2.58 मिलियन कक्षा 12 वीं में थे. इस साल, लगभग पांच लाख पंजीकृत छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को छोड़ दिया था. यूपी बोर्ड रिजल्ट के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >