Sarkari Naukri 2020 Updates: सरकारी विभागों में होने वाली है 10 हजार से ज्यादा बहाली, जानें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर डिटेल

Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, RRB NTPC, UGC NET, IBPS Clerk & PO Exam Admit Card 2020 Date, SSC CGL Result 2020: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए कई विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं. रेलवे के अलावा बैंकिग और एसएससी में भी कई पद खाली हैं. फिलहाल ग्रामीण बैंक की परीक्षा का आयोजन हो रहा है. इसके बाद पीओ और क्लर्क की परीक्षा भी शुरू होगी. इस वक्त राज्य के कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ऑनलाइन माध्यम से पदों के लिये आवेदन कर दें. तो चलिए जानते हैं विस्तार से किन सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है.

Live Updates
3:23 AM. 17 Sept 20 9:53 PM. 16 Sept

असम में टीचर्स के 5043 पदों पर वैकेंसी जारी

डायरेक्ट्रेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (DEE), असम ने टीचर्स के 5043 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत असिस्टेंट टीचर्स (लोअर एंड अपर प्राइमरी स्कूल) और हिंदी टीचर्स के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dee.assam.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

1:57 AM. 17 Sept 20 8:27 PM. 16 Sept

सेबी ने निकाली नियुक्तियां, जाने आवेदन प्रक्रिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है. जिसके तहत ऑफिसर ग्रेड-ए (सहायक प्रबंधक) के पदों को भरा जाना है. अगर आप इस नौकरी को पाने के लिए इच्छुक हैं, तो वे बिना समय गंवाए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद अब उम्मीदवार 31 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

1:12 AM. 17 Sept 20 7:42 PM. 16 Sept

एनएचपीसी लिमिटेड ने निकाली नियुक्तियां, ऐसे करें आवेदन

एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये नियुक्तियां ट्रेड अपरेंटिस के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं. इन पदों पर उम्मीदवार 14 सितंबर से 01 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. वे आवेदक जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें.

12:12 AM. 17 Sept 20 6:42 PM. 16 Sept

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां अकाउंट क्लर्क के पद हैं खाली

उत्तर प्रदेश में जो सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड युवाओं को ये मौका दें रहा है. यूपीपीसीएल ने अकाउंट क्लर्क के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. अगर आप इस विभाग में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो 06 अक्तूबर से 27 अक्तूबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

11:51 PM. 16 Sept 20 6:21 PM. 16 Sept

SSC JE पेपर टू रिजल्ट 2018 हुआ घोषित, सेलेक्टेड कैंडिडेट्स अब जाएंगे डीवी राउंड के लिए

SSC JE Paper 2 Result 2018 Declared: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए हुए पेपर टू का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डिक्लेयर कर दिया है. यह पेपर मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल ब्रांच्स के लिए था. वे कैंडिडेट जिन्होंने साल 2018 का एसएससी जेई पेपर टू दिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है ssc.nic.in.

11:51 PM. 16 Sept 20 6:21 PM. 16 Sept

UPPRPB जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल परीक्षा तिथि जारी

UPPRPB UP Police, Jail Warder & Fireman Exam Date 2020 announced: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड {UPPRPB} ने यूपी जेल वार्डर, घुड़सवार पुलिस कांस्टेबल और फायरमैन भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. परीक्षा तिथि से संबंधित ऑफिशियल नोटिस वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है.

मुख्य बातें

Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, RRB NTPC, UGC NET, IBPS Clerk & PO Exam Admit Card 2020 Date, SSC CGL Result 2020: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए कई विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं. रेलवे के अलावा बैंकिग और एसएससी में भी कई पद खाली हैं. फिलहाल ग्रामीण बैंक की परीक्षा का आयोजन हो रहा है. इसके बाद पीओ और क्लर्क की परीक्षा भी शुरू होगी. इस वक्त राज्य के कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह ऑनलाइन माध्यम से पदों के लिये आवेदन कर दें. तो चलिए जानते हैं विस्तार से किन सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >