Sarkari Naukri 2020 : 3 हजार से ज्यादा रिक्त पदों के लिए इस विभाग ने निकाली नियुक्ति, जाने सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, RRB NTPC, UGC NET, IBPS Clerk & PO Exam Admit Card 2020 Date, SSC CGL Result 2020: सरकारी नौकरी के लिए ढेर सारी रिक्तियां निकाली गई हैं. आईबीपीएस द्वारा क्लर्क के लिए रिक्ति निकाली गई हैं, आज आईबीपीएस द्वारा ग्रामीण बैंक के क्लर्क की परीक्षा का आयोजन किया गया. पिछले हफ्ते पीओ की परीक्षा का आयोजन किया गया था. आने वाले दिनों में पीओ और क्लर्क की नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस वक्त बैंक, इंडियन आर्मी समेत कई अन्य विभागों में भर्तियां निकली हुई हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिना देरी किए इन पदों के लिए आवेदन कर दें.

Live Updates
12:37 AM. 20 Sept 20 7:07 PM. 19 Sept

UPSC CMS Exam 2020: परीक्षा का टाइम टेबल जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) परीक्षा 2020 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है. परीक्षा 22 अक्टूबर को मल्टीपल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं. (प

12:37 AM. 20 Sept 20 7:07 PM. 19 Sept

असम टीचर रिक्रूटमेंट 2020 के अंतर्गत 5043 पदों पर निकली वैकेंसी, dee.assam.gov.in पर करें अप्लाई

DEE Assam Teacher Recruitment 2020: डायरेक्ट्रेट ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, असम ने टीचर्स के विभिन्न पदों पर 5043 वैकेंसीज निकाली हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बताए गए प्रारूप में अंतिम तिथि के पहले अप्लाई कर दें. ये वैकेंसीज असिस्टेंट टीचर, लोअर और अपर प्राइमरी स्कूल तथा हिंदी टीचर के लिए हैं.

12:37 AM. 20 Sept 20 7:07 PM. 19 Sept

महाराष्ट्र पुलिस में होगी 12,500 पुलिस कर्मियों की और भर्ती, स्टेट मिनिस्टर अनिल देशमुख ने किया ऐलान

Maharashtra Police To Recruit 12,500 More Employees: महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र पुलिस में 12,500 और कर्मियों को भर्ती करने की बात कही है. यह घोषणा स्टेट होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने की. दरअसल महाराष्ट्र में तकरीबन 371 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकल आए हैं और करीब आठ पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण अपने जीवन से हाथ धो बैठे. इस बाबत जानकारी आज एक प्रेस कांफ्रेंस में दी गई.

12:37 AM. 20 Sept 20 7:07 PM. 19 Sept

BSF Constable फाइनल रिजल्ट 2020, दिल्ली और यूपी के लिए हुआ जारी, यहां से करें चेक

BSF Constable Final Result 2020 Declared For UP & Delhi Locations: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, बीएसएफ ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली लोकेशंस के लिए कांस्टेबल पद का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल यह परीक्षा दी हो वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट पीडीएफ फॉरमेट में होगा, जिसे स्क्रॉल करके कैंडिडेट लिस्ट में अपना नाम तलाश सकते हैं.

12:37 AM. 20 Sept 20 7:07 PM. 19 Sept

वेस्ट बंगाल जुडिशल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा तारीख घोषित, पढ़ें अन्य अहम बातें

WBPSC Judicial Service Prelims date 2020: वेस्ट बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने एक नोटिस जारी कर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. आयोग के जारी किए गए नोटिस के मुताबिक अब यह प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्टूबर 2020 को कराई जाएगी.

11:33 PM. 19 Sept 20 6:03 PM. 19 Sept

सेना भर्ती रैली की मेडिकल परीक्षा 21 सितंबर से होगी शुरू, पढ़ें डिटेल्स

Indian Army Recruitment 2020: इंडियन आर्मी में भर्ती के लिए यूपी के फतेहपुर में, 13 जिलों के अभ्यर्थियों की संपन्न हुई रैली में, सफल घोषित हुए अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा शुरू होने वाली है. इंडियन आर्मी की यह मेडिकल परीक्षा 21 सितंबर से लखनऊ में आयोजित की जा रही है. शुरू हो रही इस मेडिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को बेस हॉस्पिटल में 21 सितंबर 2020 से जबकि कमांड हॉस्पिटल में 25 सितंबर 2020 से रिपोर्ट करने को कहा गया है.

मुख्य बातें

Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020 Live News, RRB NTPC, UGC NET, IBPS Clerk & PO Exam Admit Card 2020 Date, SSC CGL Result 2020: सरकारी नौकरी के लिए ढेर सारी रिक्तियां निकाली गई हैं. आईबीपीएस द्वारा क्लर्क के लिए रिक्ति निकाली गई हैं, आज आईबीपीएस द्वारा ग्रामीण बैंक के क्लर्क की परीक्षा का आयोजन किया गया. पिछले हफ्ते पीओ की परीक्षा का आयोजन किया गया था. आने वाले दिनों में पीओ और क्लर्क की नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस वक्त बैंक, इंडियन आर्मी समेत कई अन्य विभागों में भर्तियां निकली हुई हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह बिना देरी किए इन पदों के लिए आवेदन कर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >