Sarkari Naukri 2022 LIVE: रेलवे में हो रही है सीधी भर्ती, देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Subtitle: Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा ज्यादातर युवाओं को रहता है. यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. हां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं

Live Updates
11:11 PM. 25 Aug 22 5:41 PM. 25 Aug

आर्मी स्कूल टीचर वैकेंसी: रजिस्ट्रेशन का तरीका जानें

सबसे पहले awesindia.com पर जाकर रजिस्टर करें.

प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी.

रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी फिल करने पर आपको दोनों ही जगह ओटीपी मिलेगा.

ओटीपी भरने के बाद आपकी प्रोफाइल रजिस्टर हो जाएगी.

रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें.

मांगे गये डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

आखिर में ऑनलाइन फीस भरें.

10:39 PM. 25 Aug 22 5:09 PM. 25 Aug

आर्मी स्कूल टीचर वैकेंसी: आज से आवेदन शुरू

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त यानी आज से awesindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. टीचर्स के पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2022 है.

9:27 PM. 25 Aug 22 3:57 PM. 25 Aug

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से टीचर्स की वैकेंसी

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) और प्राइमरी टीचर्स के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके लिए AWES की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

9:27 PM. 25 Aug 22 3:57 PM. 25 Aug

झारखंड में टीचर्स की होगी बंपर भर्ती

झारखंड मे एजुकेशन सेक्टर को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने प्राइमरी स्कूल के लिए इंटरमीडिएट ट्रेंड सहायक आचार्य (असिस्टेंट टीचर्स) के 28,825 पदों और मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएट ट्रेंड सहायक आचार्य के 29,175 पदों के सृजन को मंजूरी दी है. जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी.

7:16 PM. 25 Aug 22 1:46 PM. 25 Aug

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार Rajasthan Police की ऑफिशियल वेबसाइट- police.rajasthan.gov.in जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

6:23 PM. 25 Aug 22 12:53 PM. 25 Aug

SSC CGL टियर 2 की आंसर-की जारी

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL के टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

मुख्य बातें

Subtitle: Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा ज्यादातर युवाओं को रहता है. यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. हां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >