RRB NTPC 2020 Exam City, Date Link: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आज जारी करेगा ये अपडेट, यहां मिलेगी एग्जाम सेंटर, डेट की जानकारी
Copied link
RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News Update in Hindi, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020: आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए करोड़ों छात्रों को इंतजार है. इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है और आज ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा के पहले राउंड में परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी, सेंटर और डेट की जानकारी 18 दिसंबर को जारी की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) (आरआरबी) की ओर से यह कहा गया था कि परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा शहर और समय की जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी. इसके अलावा आज से एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए ट्रैवलिंग अथॉरिटी की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी. जुड़े रहें हमारे साथ एग्जाम सेंटर, डेट की जानकारी के लिए
11:56 PM. 18 Dec 2011:56 PM. 18 Dec
ऐसे की जाएगी नियुक्ति
नॉनटेक्निकल पॉपुलर श्रेणी में स्टेशन मास्टर, गार्ड, कार्यालय क्लर्क एवं वाणिज्यिक क्लर्क के 35208 पदों के लिए एक करोड़ 26 लाख अभ्यर्थियों के लिए 28 दिसंबर से और लेवल -1 ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्स मैन आदि के 103769 पदों के लिए एक करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अप्रैल 2021 से शुरू होगी. सभी परीक्षा पूरी कर एक वर्ष के भीतर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी जाएगी
11:56 PM. 18 Dec 2011:56 PM. 18 Dec
शुरु हो चुकी है रेलवे की परीक्षा
रेलवे मंत्रालय ने 1.4 लाख पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर 2020 से होनी वाली सीबीटी परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. मिनिस्ट्री ऑफ रेलवेज ने एक प्रेस रिलीज के जरिए करोड़ो आवेदकों से कहा है कि 15 दिसंबर 2020 दिन मंगलवार से शुरू होने वाली रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारियां जोरों से चल रही है. आरआरबी के कुल 1.4 लाख रिक्तियों के लिए करीब 2.44 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.
11:35 PM. 18 Dec 2011:35 PM. 18 Dec
मिलेगा मुफ्त ट्रैवल पास
आरक्षित कैटेगरी के वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन करते समय फ्री ट्रैवल पास की सुविधा मांगी थी, उनके लिए एडमिट कार्ड के साथ ही मुफ्त ट्रैवल पास जारी किए जाएंगे. पास की मदद से उम्मीदवार बगैर टिकट खरीदे एग्जाम सिटी तक जाने आने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. छात्रों को उनके एग्जाम सेंटर्स तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए बोर्ड स्पेशल ट्रेनें भी चला सकता है.
11:00 PM. 18 Dec 2011:00 PM. 18 Dec
RRB Admit Card 2020 ऐसे करें डाउनलोड
1 RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
2 होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां, “Login to view & Download your e call letter, Exam City & Date intimation slip, view Mock Link & raise any query on Help Desk” लिखा हो.
3 एक नया पेज खुलेगा.
4 अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें.
5 RRB Admit Card 2020 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.
11:00 PM. 18 Dec 2011:00 PM. 18 Dec
नियुक्ति प्रक्रिया में लगेगा लगभग इतना समय
रेलवे बोर्ड के मानव संसाधन महानिदेशक आनंद एस खाती के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने से लेकर नियुक्ति पत्र सौंपने तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा.
11:00 PM. 18 Dec 2011:00 PM. 18 Dec
योग्य अभ्यर्थियों ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न चरणों में सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा और उसी शेड्यूल के मुताबिक उन्हें सूचना भी दी जाएगी. एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के जरिए 35000 से ज्यादा पदों को भरा जाना है। परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

10:21 PM. 18 Dec 2010:21 PM. 18 Dec
इन अभ्यार्थियों के लिए जारी होगा एग्जाम सिटी व डेट
उन्हीं अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी व डेट आएगी जिनका सीबीटी पहला चरण (28 दिसंबर से 13 जनवरी) के बीच होने जा रहा है। इस भर्ती में 1.25 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था जिसमें से 23 लाख अभ्यर्थी ही इस चरण में परीक्षा देंगे। कोविड-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को कई चरणों में कराया जाएगा.
परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसलिए कहा जा सकता है कि 24 दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी होने का सिलसिला शुरू हो सकता है।
10:21 PM. 18 Dec 2010:21 PM. 18 Dec
गुरुवार को रेलवे भर्ती बोर्ड ने दी थी ये जानकारी
गुरुवार को रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कहा कि परीक्षा से 10 दिन पहले सीबीटी डेट, एग्जाम सिटी की जानकारी मिलेगी। ऐसे में माना जा सकता है कि 28 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षा के शहर व तिथि की जानकारी अभ्यर्थी को आज यानी 18 दिसंबर को मिल जाएगी। साथ ही आज से ही एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थी ट्रैवलिंग अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एग्जाम की प्रक्टिस करने के लिए मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव हो सकता है।
10:21 PM. 18 Dec 2010:21 PM. 18 Dec
कैसे करें चेक
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में किस अभ्यर्थियों की परीक्षाएं कब होंगी, इसकी डिटेल चेक करनी होगी. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पहले चरण में नहीं होगी वह जब अपना परीक्षा शहर और तारीख की डिटेल चेक करेंगे, तो उनके सामने ‘वर्तमान चरण में आपकी परीक्षा तय नहीं की गई है आरआरबी की सूचना का इंतजार करें’ लिखा हुआ आएगा
10:21 PM. 18 Dec 2010:21 PM. 18 Dec
चार दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
रेलवे एनटीपीसी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होंगे. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 24 दिसंबर से एडमिट कार्ड जारी हो सकता है.
10:21 PM. 18 Dec 2010:21 PM. 18 Dec
रेलवे रेक्रूटमेंट बोर्ड आज जारी करेगा जरुरी सूचना
RRB ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है और पहले राउंड में परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी, सेंटर और डेट की जानकारी 18 दिसंबर को जारी की जाएगी.
मुख्य बातें