Sarkari Naukri, RRB Recruitment Exam 2020 Updates: RRB NTPC का जारी होने वाला है एडमिट कार्ड, इन छात्रों को परीक्षा बैठने की नहीं मिलेगी अनुमती

RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News Update in Hindi, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 2019 में अधिसूचित पदों के लिए परीक्षा आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो रही है. परीक्षा मंत्रिस्तरीय और आइसोलेटेड (Ministerial and Isolated) कैटेगरी के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट के साथ शुरू होगी. इस कैटेगरी में शिक्षक, स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं. RRB NTPC Recruitment Exam 28 दिसंबर से मार्च 2021 तक के अंत तक आयोजित की जाएगी, जबकि RRB Level-1 Exam (ट्रैक मेंटेनर्स, पॉइंट्स मैन और विभिन्न लेवल -1 पदों के लिए) अप्रैल पहले सप्ताह और अगले साल जून के बीच आयोजित की जाएगी. जानिए कब तक जारी हो सकता है रेलवे एनटीपीसी का एडमिट कार्ड

Live Updates
12:47 AM. 16 Dec 20 7:17 PM. 15 Dec

इन पदों के लिए शुरू हो चुकी है परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा का पहला चरण CEN 03/2019 (Ministerial & Isolated Category) आज यानी 15 दिसंबर, 2020 से शुरू है, जो 18 दिसंबर तक होगा. पहले चरण में स्टेनो, टीचर, ट्रांसलेटर आदि के कुल 1663 पदों के लिए 1.03 लाख उम्मीदवार परीक्षा के पात्र हैं.

12:47 AM. 16 Dec 20 7:17 PM. 15 Dec

तीन चरणों में होगी परीक्षा

भारतीय रेलवे स्तर पर पूर्वोत्तर रेलवे सहित 21 रेलवे भर्ती बोर्ड में ग्रुप सी और डी के (लेबल वन, नान टेक्निकल और लिपिकीय संवर्ग) 1.4 लाख पदों पर तैनाती के लिए सभी जोन में परीक्षा आयोजित होगी. इस परीक्षा में देशभर के 2.4 करोड़ अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे. परीक्षा के दौरान के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन होगा.

12:47 AM. 16 Dec 20 7:17 PM. 15 Dec

इन पदों के लिए होगी परीक्षा

पहले चरण में आइसोलेटेडेट और मिनिस्ट्रीयल केटेगरी के लिए 15 से 18 दिसंबर तक परीक्षा होगी

दूसरे चरण में तकनीकी (एनटीपीसी केटेगरी) में 28 दिसंबर से मार्च 2021 तक विभिन्न तिथियों में परीक्षा होगी

तीसरे चरण में लेवल वन पदों के लिए अप्रैल से जून 2021 तक विभिन्न तिथियों में परीक्षा आयोजित हो

12:47 AM. 16 Dec 20 7:17 PM. 15 Dec

ग्रुप सी के और ग्रुप डी के इन पदों पर होने वाली है परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड दिल्ली ने पूर्वोत्तर रेलवे में ग्रुप सी के 1279 और ग्रुप डी में 3917 के पद पर भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की है. जिसमें तकनीशियन के अलावा गार्ड, क्लर्क, ट्रैकमैन, प्वाइंटमैन आदि पद शामिल हैं. तीन वर्गों में नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा तीन चरणों में जून 2021 तक चलेगी.

12:10 AM. 16 Dec 20 6:40 PM. 15 Dec

शिफ्ट 2 का ये होगा समय

शिफ्ट 2 के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:30 बजे होगा और गेट बंद होने का समय 2:30 बजे है. शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी. एग्जाम सिटी, डेट और शिफ्ट इंट्रिमेशन और मॉक टेस्ट को चेक करने का लिंक 5 दिसंबर को सक्रिय हो गया था. उम्मीदवार 18 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं.

11:26 PM. 15 Dec 20 5:56 PM. 15 Dec

ऐसे प्रैक्टिर करें मॉक टेस्ट

उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित टेस्ट से पहले एक मॉक टेस्ट से खुद को परिचित कर सकते हैं. मॉक टेस्ट का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

मुख्य बातें

RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News Update in Hindi, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 2019 में अधिसूचित पदों के लिए परीक्षा आज यानी 15 दिसंबर से शुरू हो रही है. परीक्षा मंत्रिस्तरीय और आइसोलेटेड (Ministerial and Isolated) कैटेगरी के विभिन्न पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट के साथ शुरू होगी. इस कैटेगरी में शिक्षक, स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं. RRB NTPC Recruitment Exam 28 दिसंबर से मार्च 2021 तक के अंत तक आयोजित की जाएगी, जबकि RRB Level-1 Exam (ट्रैक मेंटेनर्स, पॉइंट्स मैन और विभिन्न लेवल -1 पदों के लिए) अप्रैल पहले सप्ताह और अगले साल जून के बीच आयोजित की जाएगी. जानिए कब तक जारी हो सकता है रेलवे एनटीपीसी का एडमिट कार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >