RSMSSB CHO Recruitment 2022: हेल्थ ऑफिसर के लिए बंपर पदों पर होगी नियुक्ति, यहां जानें प्रक्रिया

Sarkari Naukri 2022, RSMSSB CHO Recruitment 2022: राजस्थान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2022 से शुरू होगी, जो कि करीब एक महीने तक जारी रहेगी.

Sarkari Naukri 2022,  RSMSSB CHO Recruitment 2022:   राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है.  बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 नवंबर 2022 से शुरू होगी, जो कि करीब एक महीने तक जारी रहेगी.

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के कुल 3531 पदों को भरा जाएगा. इनमें नॉन टीएसपी के 3071 और टीएपी के 460 पद शामिल हैं.

शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्युनिटी हेल्थ में बीएससी डिग्री या नर्स (GNM या B.Sc) या आयुर्वेद प्रैक्टिसनर (BAMS) हो.  साथ ही राजस्थान नर्सिंग काउंसिल / भारतीय चिकित्सा बोर्ड, राजस्थान में पंजीकृत हो.

आयु सीमा

योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी 2023 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

जनरल या ओबीसी के लिए 450 रुपये, ओबीसी एसलीएल के लिए 350 रुपये और एससी या एसटी के लिए 250 रुपये है. वहीं करेक्शन चार्ज अलग से 300 रुपये लिया जाएगा. 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी. परीक्षा एक घंटे 30 मिनट तक चलेगी. इस परीक्षा में कुल 100 मल्टीपल प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न चार अंको के लिए होगा. परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी CHO पद के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 साल है. आवेदन की प्रक्रिया 08 नवंबर 2022 से शुरू होगी, जो कि 07 दिसंबर 2022 तक चलेगी.

ऐसे करें आवेदन

  • राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड  के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
    फॉर्म भरते समय सभी डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से अपलोड करें

  • भर्ती फॉर्म से संबंधित स्कैन डॉक्यूमेंट फोटो, साइन, आईडी प्रूफ, आदि अपलोड करें

  • आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी कॉलम को ध्यान से देखना चाहिए

  • उम्मीदवार को आवेदन फीस का भुगतान करें

  • अगर आपने फॉर्म में फीस का भुगतान नहीं किया है तो आपका फॉर्म सबमिट नहीं किया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >