RRB Group D Exam Schedule 2022 LIVE Updates:ग्रुप डी फेज 2 एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन आयेगा एडमिट कार्ड

RRB Group D Exam Schedule 2022 LIVE Updates: ग्रुप डी फेज 2 परीक्षा की डिटेल थोड़ी देर में जारी होने वाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप D भर्ती (RRB Group D Recruitment 2022) के दूसरे फेज की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी गई है. शेड्यूल के अनुसार दूसरे फेज की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी.

Live Updates
8:09 PM. 20 Aug 22 2:39 PM. 20 Aug

RRB Group D Admit Card 2022: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rrbcdg.gov.in पर जाएं

यहां होमपेज पर, अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें

आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा

एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें व एक प्रिंट आउट ले लें

8:09 PM. 20 Aug 22 2:39 PM. 20 Aug

एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले होगा जारी

रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली आआरबी ग्रुप डी परीक्षा फेज 2 के लिए एडमिट कार्ड ( RRB Group D Admit Card ) परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. ऐसे मे फेज 2 का एडमिट कार्ड 22 अगस्त 2022 को जारी हो सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड संबंधित डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन चेक करते रहें.

8:09 PM. 20 Aug 22 2:39 PM. 20 Aug

RRB Group D Exam Schedule 2022:  शेड्यूल जारी

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ग्रुप डी भर्ती के लिए फेज 2 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. फेज 2 परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी इसकी डिटेल्स लिस्ट भी जारी की गई है. आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाकर परीक्षा की डिटेल्स चेक कर सकते हैं. रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी के माध्यम से 1 लाख से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

7:54 PM. 18 Aug 22 2:24 PM. 18 Aug

एप्लीकेशन स्टेटस के माध्यम से अपनी पात्रता और अपात्रता की स्थिति चेक करें

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन स्टेटस लिंक में, उम्मीदवार अपने आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि द्वारा अपने आवेदन की पात्रता / अपात्रता स्थिति देख सकते हैं. लिंक सीबीटी के पूरा होने तक सक्रिय रहेगा.

7:54 PM. 18 Aug 22 2:24 PM. 18 Aug

RRB Group D Exam: एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ?

एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें…

क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक साइट पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध सीएन नंबर आरआरसी-01/2019 लेवल – 1 पदों के लिए आवेदन स्थिति लिंक पर क्लिक करें.

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

एक बार हो जाने के बाद, आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.

आवेदन की स्थिति जांचें और पेज डाउनलोड करें.

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

7:54 PM. 18 Aug 22 2:24 PM. 18 Aug

एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

RRB Group D Exam application status चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

RRB Group D Phase 2 examination 26 अगस्त से

चरण 1 की परीक्षा आज, 17 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई है. चरण 2 की परीक्षा 26 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित की जानी है.

मुख्य बातें

RRB Group D Exam Schedule 2022 LIVE Updates: ग्रुप डी फेज 2 परीक्षा की डिटेल थोड़ी देर में जारी होने वाली है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप D भर्ती (RRB Group D Recruitment 2022) के दूसरे फेज की परीक्षा तारीखों की घोषणा कर दी गई है. शेड्यूल के अनुसार दूसरे फेज की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >