NTA JEE Main 2021 Exam Date, schedule Updates: जेईई मेन परीक्षा की घोषणा, यहां पाएं तारीख, परीक्षा पैटर्न से जुड़ी हर डिटेल
NTA JEE Main 2021 Exam Date, schedule, paper pattern, application form Live Updates : शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Ramesh Pokhriyal) आज यानी 16 दिसंबर को शाम 6 बजे JEE (Joint Entrance Examination) मेन 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेंगे. ऐसे में वैसे छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ना लाजमी है, जो इस परीक्षा के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है. जेईई मेन परीक्षा की अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे साथ jeemain.nta.nic.in.
NTA JEE Main 2021 Exam Date, schedule Updates: जेईई मेन परीक्षा की घोषणा, यहां पाएं तारीख, परीक्षा पैटर्न से जुड़ी हर डिटेल
Live Updates
12:21 AM. 17 Dec 206:51 PM. 16 Dec
23 से 26 फरवरी के बीच होगी परीक्षा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेईई मेंस परीक्षा 2021 की तारीखें घोषित कर दी हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 23 से 26 फरवरी के बीच ये परीक्षा आयोजित कराएगी.
12:21 AM. 17 Dec 206:51 PM. 16 Dec
ऐसे माना जाएगा छात्रों का बेस्ट स्कोर
अगर कोई उम्मीदवार जेईई मेन 2021 परीक्षा के चारों सत्रों में उपस्थित होता है, तो ऐसे में चारों सत्रों की परीक्षाओं में से उम्मीदवार के बेस्ट स्कोर को माना जाएगा.
12:21 AM. 17 Dec 206:51 PM. 16 Dec
शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, एक वर्ष में चार बार आयोजित की जाएगी जेईई-मेन्स की परीक्षा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि जेईई-मेन्स एक वर्ष में चार बार आयोजित की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने बताया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस साल जेईई मेन 2021 की परीक्षा साल में 4 बार यानी 4 सत्रों में आयोजित करेगी. जेईई मेन 2021 की परीक्षा फरवरी, मार्च , अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी. फरवरी सत्र की परीक्षा 23 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगी.
12:21 AM. 17 Dec 206:51 PM. 16 Dec
प्रवेश पत्र फरवरी में मिलेंगे :
परीक्षा का पहला सत्र 22 से 25 फरवरी, 2021 तक होगा। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई 2021 में अगले तीन सत्र होंगे. जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे. परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी.
12:21 AM. 17 Dec 206:51 PM. 16 Dec
रजिस्ट्रेशन फीस
जेईई मेन 2021 के लिए फीस में अलग-अलग श्रेणी के अनुसार छूट प्राप्त होगी. सामान्य/ओबीसी श्रेणी के भारतीय छात्रों के लिए 650 रुपए और विदेशी छात्रों के लिए 3000 रुपए रखी गई है. जबकि महिलाओं और एससी/एसटी/दिव्यांग और ट्रांसजेंडर श्रेणी भारतीय छात्रों के लिए 325 रुपए और विदेशी छात्रों के लिए 1500 रुपए होगी.
12:21 AM. 17 Dec 206:51 PM. 16 Dec
साल में चार बार होगी परीक्षा
2021 से JEE Main साल में चार बार आयोजित की जा रही है. ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि जेईई (मेन) 2021 के कारण बोर्ड परीक्षाओं में दिक्कत न आए, जो कि विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग समय पर आयोजित की जा सकती हैं. साथ ही कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण किसी एक जगह छात्रों की भीड़ न बढ़े और उन्हें ज्यादा लंबी यात्रा भी न करनी पड़े.
मुख्य बातें