NEET UG Round 1 Result 2022: नीट-यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

NEET UG Round 1 Result 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2022 अंतिम आवंटन परिणाम आज, पहले राउंड के लिए 21 अक्टूबर को जारी हुआ. छात्र मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.

NEET UG Round 1 Result 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने 21 अक्टूबर, 2022 को NEET UG राउंड 1 रिजल्ट 2022 घोषित किया है. जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 काउंसलिंग सत्र के लिए आवेदन किया है, वे मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.

NEET UG Round 1 Result 2022: ऐसे करें चेक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 1 आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें.

लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.

आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

बता दें नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग दो राउंड और एक मॉप-अप राउंड में की जाएगी. राउंड 1 काउंसलिंग के समापन पर, एमसीसी 2 नवंबर से एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड 2 पंजीकरण शुरू करेगा.

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15% अखिल भारतीय कोटा वाले सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए NEET UG काउंसलिंग आयोजित करता है, जिसमें देश भर के छात्रों के लिए खुली सीटें हैं. नीट क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के जरिए यूजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश मिलता है. उम्मीदवारों को उनके स्कोर, वरीयता और सीटों की उपलब्धता के अनुसार सीट आवंटित की जाती है.

जानें नीट यूजी परीक्षा के बारे में

नीट का फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test- NEET) है. हिंदी में इसे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा कहते हैं. राष्ट्रीय परिक्षण एजेंसी (NTA) ऑफलाइन मोड में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन हर वर्ष करती है. नीट 2022 मेडिकल प्रवेश परीक्षा 91,415 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस, 52,720 आयुष,525 बीवीएससी और एएच सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

नीट परीक्षा – इसे शुरू क्यों किया गया?

एनटीए नीट फुल फॉर्म परीक्षा मुख्य रूप से भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की सीटों को भरने के लिए आयोजित की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >