MP Board Exam Time Table 2023: एमपीबीएसई ने बदली बोर्ड परीक्षा की तारीख, यहां देखें नया शेड्यूल

MP Board Exam Time Table 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया. शेड्यूल चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है mpbse.nic.in

MP Board 2023: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल (MP Board Exam Time Table) घोषित कर दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे शेड्यूल चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – mpbse.nic.in

किस तारीख से होंगी परीक्षाएं

राज्य में क्लास दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होंगी और 27 मार्च 2023 तक चलेंगी. परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे की होगी. एग्जाम सुबह 9 बजे से शुरू होगा और दोपहर में 12 बजे तक चलेगा. वहीं क्लास बारहवीं के एग्जाम 02 मार्च 2023 से शुरू होंगे और 01 अप्रैल 2023 तक चलेंगे. ये परीक्षाएं भी तीन घंटे की ही होंगी.

परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही मिलेगा प्रवेश

MPBSE ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक ही परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा लिखने से पहले छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

MP Board 2023: पहले मंत्री ने की थी ये घोषणा

इससे पहले पांच नवंबर को, राज्य के शिक्षा मंत्री, इंदर सिंह परमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से घोषणा की थी कि कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 से 28 फरवरी, 2023 तक और सैद्धांतिक परीक्षा एक से 31 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी. पेन-एंड-पेपर मोड में कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा आयोजित करेगा. बोर्ड जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पूरी डेट शीट वेबसाइट- mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जारी करेगा.

इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण सत्रों वादी परीक्षा दूरी वर्षीय पाठ्यक्रम और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा बीपीएससी दिवसीय पाठ्यक्रम का परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >