JEE Main 2023: तो क्या जेईई मेंस होगा पोस्टपोन, जानिए छात्रों ने उठाई क्या मांग

JEE Main 2023: कई छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से जेईई मेंस 2023 परीक्षा की तारीखों को स्थगित करने का अनुरोध किया है. एनटीए ने घोषणा की है कि जेईई मेन 2023 का सत्र 1 जनवरी में आयोजित किया जाएगा, और सत्र 2 अप्रैल में शुरू होगा.

JEE Main 2023: जेईई मेंस परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं कि, जनवरी में आयोजित होने वाला ज्वाइंट एंट्रेसं एग्जामिनेशन (joint Entrance Examination Mains Exam 2023) सेशन को स्थगित कर दिया जाए. कई छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से जेईई मेंस 2023 परीक्षा की तारीखों को स्थगित करने का अनुरोध किया है. एनटीए ने घोषणा की है कि जेईई मेन 2023 का सत्र 1 जनवरी में आयोजित किया जाएगा, और सत्र 2 अप्रैल में शुरू होगा. एनटीए के अनुसार, जेईई मेन्स 2023 सत्र 1 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को होगा.

ट्विटर पर वायरल हो रही है ये पोस्ट

ट्विटर की एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जिसमें लिखा गया है, जनवरी में जेईई मेन आयोजित करने का कोई कारण नहीं. #jeemainsinapril इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है “जेईई मेन्स 2023 #अप्रैल में आयोजित किया जाएगा कृपया जनवरी सत्र को अप्रैल में शिफ्ट करें.. ड्रॉपर्स के लिए कुछ दया दिखाएं यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं है बल्कि किसी का करियर इस पर निर्भर करता है….”

https://twitter.com/AnkitPareek_7/status/1603563934048350208

वहीं एक और यूजर ने लिखा है एनटीए, कृपया जेईई मेंस को अप्रैल तक स्थगित कर दें.ड्रॉपर के लिए कुछ दया की उम्मीद है….. इतना सब होने के बावजूद हम पहले प्रयास में अपना दिल और आत्मा देंगे….

वहीं, कई अन्य स्टूडेंट्स यह भी कह रहे हैं कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं और इसलिए वे चाहते हैं कि NTA इन डेट्स के बारे में एक बार फिर सोचे. कुछ अन्य स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का पहला सत्र अप्रैल में आयोजित किया जाए.

JEE Main 2023 परीक्षा तिथियां

जेईई मेंस की परीक्षा दो सेशन में होनी है. जनवरी सत्र की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी. जबकि अप्रैल सत्र की परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी. पेपर कुल 300 अंकों का होगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा.

JEE Main 2023 परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन्स 2023 (बीई/बीटेक) का पेपर I केवल कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा. पेपर II में ड्राइंग टेस्ट केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर II के अन्य सेक्शन जैसे गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और प्लानिंग आधारित प्रश्न केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >