JEE Main 2023: जेईई मेन के लिए बंद होने वाला है रजिस्ट्रेशन, jeemain.nta.nic.in पर करें अप्लाई

JEE Main 2023 registration at jeemain.nta.nic.in: इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में पहला जनवरी, 2023 व दूसरा सत्र के लिए अप्रैल, 2023 में संपन्न होगी. 12 जनवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( मेन 2023 सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा, आप भी जल्द ही फटाफट एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा कर लें.

JEE Main 2023 registration at jeemain.nta.nic.in: जेईई मेन 2023 राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल यानी 12 जनवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination, JEE Main 2023 session 1) मेन 2023 सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी. अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और अभी तक नहीं कर पाए हैं, वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और फटाफट एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा कर लें.

JEE Main 2023: पहला चरण जनवरी में तो दूसरा अप्रैल में होगा

इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा दो सेशन (Joint Entrance Examination, JEE Main 2023 session 1) में पहला जनवरी, 2023 व दूसरा सत्र के लिए अप्रैल, 2023 में संपन्न होगी. जनवरी माह के लिए आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन करने का अनुमान है. विद्यार्थी अभी केवल जनवरी जेईई मेन 2023 के लिए ही आवेदन कर रहे हैं. अप्रैल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पुनः आवेदन करना होगा. अभी बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी भी हैं जिन्होंने जनवरी जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया है. इसका बड़ा कारण परीक्षा की देरी से घोषणा और जनवरी में ही परीक्षा करवाने के साथ-साथ बोर्ड पात्रता को लेकर स्पष्टीकरण नहीं आना है.

इन तारीखों को होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा का पहला सत्र जनवरी में और दूसरा अप्रैल 2023 में किया जाएगा. जेईई मेन 2023 सत्र 1 का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी को किया जाना है.जेईई मेन में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस 2023 के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे. जेईई एडवांस 2023 परीक्षा की तिथियां आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दी हैं. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट प्राप्त् कर सकते हैं.

JEE Main 2023: ऐसे करें अप्लाई

आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

जेईई मेन सत्र 1 के लिए आवेदन करने के लिए लिंक खोलें.

रजिस्टर करें और लॉगिन विवरण प्राप्त करें.

अब लॉगिन करें और आवेदन भरें.

दस्तावेज़ अपलोड करें, भुगतान करें.

अपना फॉर्म जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति सहेजें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >