Railway Teacher Recruitment: भारतीय रेल में शिक्षक बनने का मौका, अच्छी सैलरी, देखें योग्यता

मध्य रेलवे में शिक्षकों की बहाली के लिए वॉक इन इंटरव्यू का डेट 4 अक्टूबर 2022 रखा गया है. जो सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक डीआरएम ऑफिस भुसावल में किया जाएगा.

टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. मध्य रेलवे ने विभिन्न विषयों के शिक्षक के लिए अधिसूचना जारी की है. सबसे बड़ी बात है कि शिक्षकों की भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, यानी वॉक-इन इंटरव्यू में हिस्सा लेकर आप शिक्षक बन सकते हैं.

इस दिन होगा वॉक-इन इंटरव्यू

मध्य रेलवे में शिक्षकों की बहाली के लिए वॉक इन इंटरव्यू का डेट 4 अक्टूबर 2022 रखा गया है. जो सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक डीआरएम ऑफिस भुसावल में किया जाएगा.

Also Read: Modi Cabinet का बड़ा फैसला, दिल्ली-मुंबई एवं अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए 10 हजार करोड़ मंजूर

इन विषय के लिए होगी शिक्षकों की भर्ती

मध्य रेलवे ने जिन विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है, उसमें PGT Posts के लिए रसायन विज्ञान के लिए एक, हिंदी – 1, गणित – 1, अंग्रेजी -1 और अर्थशास्त्र के लिए एक पद है.

TGT Posts के लिए विज्ञान (गणित), कला अंग्रेजी और एसएसटी, हिंदी.

PRT Posts के लिए संगीत, पीटीआई, काउंसलर, कला और क्राफ्ट, अंग्रेजी, गणित और मराठी.

योग्यता

PGT Posts के लिए आवेदन करने वालों के उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में NCERT के रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन का दो साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएट एमएससी कोर्स या कम से कम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए. बीएड या उसके समकक्ष होना चाहिए. हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण में दक्षता.

TGT Posts के लिए आवेदन करने वालों को स्नातक और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा या कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक और 1 वर्षीय बीएड या 12 वीं और B.El.Ed या 12 वीं और BA/B.Sc or BA.Ed/B.Sc Ed. टीईटी उत्तीर्ण.

PRT Posts के लिए आवेदने करने वालों के पास डिप्लोमा के साथ 12वीं या B.El.Ed के साथ 12वीं या डिप्लोमा के साथ स्नातक होना चाहिए, जबकि पीआरटी संगीत में 50% अंकों के साथ 12वीं या 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट और संगीत में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

PRT PTI आवेदकों के पास 50% अंकों के साथ BPEd होना चाहिए और PRT आर्ट एंड क्राफ्ट के आवेदकों को डिप्लोमा इन आर्ट एंड क्राफ्ट होना चाहिए.

पीआरटी काउंसलर की नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में डिप्लोमा के प्रमाण पत्र के साथ बीए / बीएससी (मनोविज्ञान) किया होना चाहिए. वोकेशनल काउंसलर के रूप में आरसीआई के साथ 1 साल का अनुभव या पंजीकरण.

ऐसी होगी सैलरी

PGT : 27500 रुपये

TGT: 26250 रुपये

PRT: 21250 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >