ICSI दिसंबर 2022 एग्जीक्यूटिव रिजल्ट icsi.edu पर जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना रिजल्ट

आईसीएसआई की ओर से आज, 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे कंपनी सचिव (CS) के एग्जीक्यूटिव रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है.

ICSI December 2022 Executive Result released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज, 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) के एग्जीक्यूटिव रिजल्ट की घोषणा कर दी है. उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस कार्यकारी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं. बता दें कि इससे पहले आज ही आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया गया था.

ऑनलाइन मिलेगा रिजल्ट, हार्ड कॉपी नहीं

रिजल्ट घोषित होते ही कार्यकारी कार्यक्रम परीक्षा के लिए ई-परिणाम-सह-अंक विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट कर दिया गया है. उम्मीदवारों को अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए अपने ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट का उपयोग करना चाहिए क्योंकि उन्हें इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त नहीं होगी.

ICSI रिजल्ट: जानिए कैसे चेक करें

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.

  • होमपेज पर एक्टिव किये गये रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि डालें.

  • आईसीएसआई परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.

  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

ICSI CS कार्यकारी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

ICSI CS कार्यकारी रिजल्ट चेक करने के लिए यहां दिये गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anita Tanvi

Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >