CBSE Date Sheet 2021 LIVE Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां देखें शेड्यूल
Copied link
CBSE Board Class 10, Class 12 Exam Date Sheet 2021, Download Detail Time Table at cbse.nic.in : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी हो गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी किया. बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. उम्मीदवार शेड्यूल जारी होने के बाद वेबसाइट cbse.nic.in के माध्यम से डेटशीट चेक कर सकते हैं और डिटेल डेटशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं. प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे. परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे. सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
यहां देखें 10वीं का शेड्यूल
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर हैंडल पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है. बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरु होने वाली है.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी, यहां देखें शेड्यूल
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का डेट शीट जारी कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस शेड्यूल को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
10वीं और 12वीं बोर्ड का डेटशीट जारी, शिक्षा मंत्री ने की शेड्यूल की घोषणा
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जारी कर दिया है. अपने ट्विटर अकाउंट से शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी, उन्होंने कहा है कि दो विषयों के बीच छात्रों को समय देने की कोशिश की गई है, जिससे छात्रों पर ज्यादा बोझ ना पड़े. CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई से 10 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
10वीं और 12वीं क्लास का सिलेबस 30 फीसदी कम
आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की जाएगी. सीबीएसई पहले ही 10वीं और 12वीं क्लास का सिलेबस 30 फीसदी कम कर चुका है.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
4 मई से 10 जून तक परीक्षा
CBSE Board Class 10, Class 12 Exam Date Sheet 2021: CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई से 10 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. छात्र परीक्षा की तारीखों की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in से प्राप्त कर सकेंगे.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
सिलेबस घटाया
सीबीएसई अप्रैल के महीने में छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. बता दें कि इस साल सिलेबस को घटाकर 30 फीसदी कर दिया गया है. यही कारण है कि परीक्षा में 33 फीसदी इंटरनल चॉइस वाले सवाल होंगे.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
निशंक ने सोशल मीडिया पर की ये अनाउंसमेंट
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर शेयर किया है कि आझ शाम 5 बजे सीबीएसई का परिक्षा शेड्यूल जारी किया जाएगा.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
डेटशीट जारी होने के बाद छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
– इसके बाद अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें.
– अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें.
– अब आप डेटशीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
शिक्षा मंत्री ने दी थी ये जानकारी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Nishank) ने 28 जनवरी 2021 को सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल्स के साथ संवाद में बताया था कि बोर्ड 02 फरवरी 2021 को कक्षा 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल (CBSE Exam Schedule 2021) जारी करेगा.
10:56 PM. 2 Feb 2110:56 PM. 2 Feb
ये परीक्षाएं हो सकती हैं पहले
आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी, इसलिए जेई��� मुख्य परीक्षा 2021 परीक्षा से पहले-पहले मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री की परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।
9:53 PM. 2 Feb 219:53 PM. 2 Feb
डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कही थी ये बात
शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हाल ही में 28 जनवरी को बताया था कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2021 को 2 फरवरी को जारी किया जाएगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ दिन पहले ही यह कहा था कि सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के कार्य उस तारीख से पहले पूरे कर लेने चाहिए जब उस कक्षा की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं.
9:06 PM. 2 Feb 219:06 PM. 2 Feb
कब से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा?
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 31 दिसंबर को घोषणा की थी कि CBSE बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी.
9:06 PM. 2 Feb 219:06 PM. 2 Feb
कब जारी होंगे परिणाम
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने बताया था, ” बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद हम समय पर मूल्यांकन करेंगे और 15 जुलाई तक परिणाम घोषित करने का प्रयास करेंगे.” यानी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है.
7:33 PM. 2 Feb 217:33 PM. 2 Feb
ऐसे करें CBSE डेटशीट डाउनलोड
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
डेटशीट लिंक पर क्लिक करें
अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें
इसके बाद आप cbse डेटशीट की फाइल डाउनलोड कर सकते हैं
7:27 PM. 2 Feb 217:27 PM. 2 Feb
यहां से भी देख पाएंगे अपना डेटशीट
CBSE क्लास 12वीं का डेटशीट 2021 सीबीएसइ की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और ceaeaccademy.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है.
7:27 PM. 2 Feb 217:27 PM. 2 Feb
10वीं और 12वीं का सिलेबस 30 प्रतिशत तक कम, इसी आधार पर करें तैयारी
CBSE छात्रों को संशोधित पाठ्यक्रम का ही अध्ययन करना है और उसी के आधार पर परीक्षाएं होंगी. गौरतलब है कि कोरोना के कारण सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं का सिलेबस को 30 प्रतिशत तक कम कर दिया है.
7:27 PM. 2 Feb 217:27 PM. 2 Feb
टाइमटेबल कैसे करें डाउनलोड
यदि आपको CBSE डेटशीट डाउनलोड करना है तो आप अपलोड होने के बाद सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा निशंक के ट्विटर हैंडल @DrRPNishank पर जाकर कर सकते हैं या फिर सीबीएसई के ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर जाकर भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है.
CBSE Board Exams 2021 : बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए आई बड़ी खबर, सीबीएसई का नया नियम, कोई बच्चा नहीं होगा फेल, परीक्षा की घोषणा आज
7:16 PM. 2 Feb 217:16 PM. 2 Feb
अप्रैल में जारी हो सकता है प्रवेश पत्र!
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने 2020 में ही सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 के तारीखों का ऐलान कर दिया था. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा-2021 4 मई से शुरू होगी. प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से स्कूलों में ही होंगे.
7:16 PM. 2 Feb 217:16 PM. 2 Feb
कई राज्यों में पहले ही हो चुका है तारीखों का ऐलान
बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों का ऐलान पहले ही हो चुका है.
7:16 PM. 2 Feb 217:16 PM. 2 Feb
कोरोना गाइडलाइंस के बीच होगी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कोरोना गाइडलाइंस के बीच होगी. परीक्षा के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन जरूरी होगा.
7:16 PM. 2 Feb 217:16 PM. 2 Feb
15 जुलाई तक आ सकता है रिजल्ट
बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि 15 जुलाई तक रिजल्ट्स घोषित कर दी जाएगी.
7:16 PM. 2 Feb 217:16 PM. 2 Feb
एग्जाम की गाइडलाइन्स भी होगी जारी
CBSE बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें एग्जाम की गाइडलाइन्स भी जारी की जाएगी.
4:07 PM. 2 Feb 214:07 PM. 2 Feb
4 मई 12वीं की परीक्षाएं
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हाल ही में घोषणा किया था कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं 4 मई से आयोजित की जाएंगी. यह 10 जून तक चलेगा. परीक्षा में संसोधित सिलेबस से ही प्रश्न पूछे जाएंगे.
4:07 PM. 2 Feb 214:07 PM. 2 Feb
इन राज्यों के बोर्ड ने पहले ही जारी किया डेटशीट
बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्य पहले ही अपनी बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी कर चुके हैं. ऐसे में सीबीएसइ भी आज 10वीं और 12वीं का डेटशीट जारी करने वाला है.
4:07 PM. 2 Feb 214:07 PM. 2 Feb
अप्रैल में एडमिट कार्ड तो जुलाई में जारी हो सकता है रिजल्ट
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अप्रैल में जारी हो सकता है. सीबीएसई बोर्ड की यह कोशिश होगी कि 15 जुलाई 2021 तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाए.
4:07 PM. 2 Feb 214:07 PM. 2 Feb
कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 10 जून 2021 तक आयोजित की जाएंगी. जिसकी शुरूआत 04 मई से होनी है.
1:04 PM. 2 Feb 211:04 PM. 2 Feb
एग्जाम्स के बीच डेट गैप बहुत कम मिलेंगे
आज सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी होने वाली है. पिछले दिनों शिक्षा मंत्री निशंक ने इसका ऐलान किया था. टीचर्स का अनुमान है कि इस बार की डेट शीट में एग्जाम्स के बीच डेट गैप बहुत कम मिलेंगे.
1:27 AM. 2 Feb 211:27 AM. 2 Feb
प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से स्कूलों में होंगे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने 31 दिसंबर 2020 को सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 की तारीखों का ऐलान किया था. सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 4 मई से शुरू होकर 10 जून 2021 तक और प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से स्कूलों में होंगे.
12:45 AM. 2 Feb 2112:45 AM. 2 Feb
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें.
डेटशीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे.
12:45 AM. 2 Feb 2112:45 AM. 2 Feb
कब जारी होंगे परिणाम
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल के अनुसार परीक्षा खत्म होने के बाद से ही जल्द से जल्द कॉपियां चेक की जाएंगी और 15 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की कोशिश होगी. यानी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है.
12:25 AM. 2 Feb 2112:25 AM. 2 Feb
सीबीएसई द्वारा जारी गाइडलाइन के बीच होगी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा COVID-19 महामारी संबंधी दिशा-निर्देशों के बीच परीक्षा आयोजित की जाएगी, फेस मास्क पहनना जरूरी होगा. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी होगा. सभी स्कूल 1 मार्च से प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेंगे. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किया जाएगा. केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की है.
12:25 AM. 2 Feb 2112:25 AM. 2 Feb
आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
सीबीएसई ने कहा है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती रहेगी. सोशल मीडिया समेत किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि वह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध न हो.
11:30 PM. 1 Feb 2111:30 PM. 1 Feb
31 दिसंबर को जारी हुई परीक्षा की तारीख
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने 31 दिसंबर को एक लाइव वेबिनार के जरिए CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा तारीखों का ऐलान किया था. इसके मुताबिक इस साल बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएगी. जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी. वहीं, परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा.
11:30 PM. 1 Feb 2111:30 PM. 1 Feb
ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगी डेटशीट
बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा की तारीखों के अलावा डेटशीट में बोर्ड परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स के लिए फॉलो करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश भी होंगे.
11:30 PM. 1 Feb 2111:30 PM. 1 Feb
सीबीएसई ने जारी किया नया नियम
नए नियम के अनुसार, सीबीएसई के छात्र अब 10वीं की परीक्षा (CBSE Board Exams 2021) में फेल नहीं होंगे. बोर्ड के द्वारा यह निर्णय लिया गया है. आपको बता दें कि कई छात्र गणित (Math) या विज्ञान (Science) जैसे विषयों में पास नहीं कर पाते हैं जिसके कारण उनका साल बर्बाद हो जाता है. लेकिन यदि ऐसे छात्र कंप्युटर या किसी दूसरी स्किल में अच्छे हैं तो सिर्फ एक या दो विषय में अच्छे अंक नहीं होने की स्थिति में उन्हें फेल (Fail) करने का काम नहीं किया जाएगा.
11:26 PM. 1 Feb 2111:26 PM. 1 Feb
4 मई से शुरू होंगी परीक्षा
सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी. प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे. परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे.
10:56 PM. 1 Feb 2110:56 PM. 1 Feb
CBSE Class 10, 12 Exam Date Sheet 2021: ऐसे देख पाएंगे शेड्यूल
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: लिंक पर क्लिक करके अब अपनी क्लास का चयन करें.
स्टेप 3: कक्षा 10 और 12 का शेड्यूल अब स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 4: अब इसे डाउनलोड करें या सेव करके प्रिंट आउट ले सकते हैं.
मुख्य बातें
CBSE Board Class 10, Class 12 Exam Date Sheet 2021, Download Detail Time Table at cbse.nic.in : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेट शीट जारी हो गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी किया. बोर्ड परीक्षा 4 मई से 10 जून तक ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. उम्मीदवार शेड्यूल जारी होने के बाद वेबसाइट cbse.nic.in के माध्यम से डेटशीट चेक कर सकते हैं और डिटेल डेटशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं. प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे. परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई तक जारी हो जाएंगे. सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा की डेटशीट से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ