AISSEE 2023 Admit Card Out: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AISSEE 2023 Admit Card Out: एनटीए ने सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाखिले के लिए 8 जनवरी को आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा 180 शहरों में आयोजित की जाएगी.

AISSEE 2023 Admit card out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम, एआईएसएसईई 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. एआईएसएसईई 2023 के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसका लिंक aissee.nta.nic.in है.

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2023) शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए सैनिक स्कूलों की कक्षा VI और IX और स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों की कक्षा VI में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है. एनटीए (NTA) 8 जनवरी, 2023 को देश भर में स्थित विभिन्न केंद्रों पर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2023) का आयोजन करेगा.

AISSEE Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

  • AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाएं.

  • कैंडिडेट एक्टिविटी टैब के तहत ‘AISSEE 2023 – Admit Card’ पर जाएं.

  • अपना आवेदन संख्या जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें.

  • लॉगिन करें और AISSEE Admit Card 2023 डाउनलोड करें.

  • AISSEE Admit Card 2023 का प्रिंटआउट परीक्षा के दिन के लिए ले लें.

AISSEE 2023 के लिए आयु सीमा एवं पात्रता मापदंड

एक उम्मीदवार सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए पात्र है, यदि वह परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25 फीसदी अंक और सभी विषयों के कुल मिलाकर 40 फीसदी अंक प्राप्त करता है। इसके बलावा, कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2023 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए

सैनिक स्कूल का एग्जाम पैटर्न

सैनिक स्कूल के कक्षा छठी (Sainik School class 6 ) में प्रवेश की परीक्षा 300 अंकों के लिए होगी. यह परीक्षा 150 मिनट की होगी. वहीं कक्षा 9वीं (Sainik School class 9) की परीक्षा 180 मिनट चलेगी और यह 400 अंकों के लिए होगी. कक्षा 6 के लिए छात्रों को भाषा, गणित, इंटेलीजेंस, सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे. जबकि 9वीं कक्षा के लिए गणित, इंटेलीजेंस, इंग्लिश, सामान्य ज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्नों को पूछा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >