Zakir Hussain Net Worth: 5 रुपये से शुरू हुआ सफर करोड़ों की संपत्ति के साथ अलविदा

Zakir Hussain Net Worth: भारतीय संगीत के महान तबला वादक और प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है. उन्हें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के चलते अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Zakir Hussain Net Worth: भारतीय संगीत के महान तबला वादक और प्रसिद्ध संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है. उन्हें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के चलते अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी मैनेजर निर्मला बच्चानी ने बताया कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

संगीत में योगदान और सम्मान

जाकिर हुसैन ने अपनी अद्भुत तबला वादन शैली से भारत और दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाई. उन्होंने अपने पिता और मशहूर तबला वादक अल्लाह रक्खा से प्रेरणा ली और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया. उन्हें 1988 में पद्म श्री  2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

जाकिर हुसैन ने अपने संगीत करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार जीते. इनमें से तीन पुरस्कार उन्हें 2024 में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिले. इसके अलावा उन्होंने 12 फिल्मों में भी काम किया और भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक वैश्विक मंच पर पहुंचाया.

Zakir hussain with grammy awards

Also Read: Success Story: बिहार में जन्मे, बचपन में कबाड़ बेचा और फिर खड़ी की करोड़ों की कंपनी

जाकिर हुसैन की निजी जिंदगी

जाकिर हुसैन ने अपनी मैनेजर एंटोनिया मिनिकोला से शादी की थी जो एक कथक डांसर और टीचर थीं. इस दंपति की दो बेटियां हैं अनिसा और इसाबेला. अनिसा ने UCLA से पढ़ाई की है और वे फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही हैं जबकि इसाबेला मैनहट्टन में डांस सीख रही हैं.

हुसैन के परिवार में उनके दो भाई  तौफीक कुरैशी (पर्क्युशनिस्ट) और फैज़ल कुरैशी (तबला वादक) और दो बहनें खुर्शीद और रजिया थीं. दुर्भाग्यवश रजिया का निधन 2000 में एक सर्जरी के दौरान हुआ.

जाकिर हुसैन की नेटवर्थ

जाकिर हुसैन ने अपने करियर में न केवल ख्याति बल्कि आर्थिक सफलता भी पाई है . रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 5-6 करोड़ रुपये है. हुसैन अपने एक कॉन्सर्ट के लिए 5 से 10 लाख रुपये चार्ज करते हैं. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अपनी पहली परफॉर्मेंस के लिए उन्हें सिर्फ 5 रुपये मिले थे.

Also Read: Aadhaar Card Update: बढ़ गई आधार कार्ड अपडेट कराने की अंतिम तारीख, मौका हाथ से न जाने दें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >