यूट्यूब से लेकर शेयर मार्केट तक, ये हैं भारत के सबसे युवा अरबपति

Young Indian Billionaires 2026: बिजनेस की दुनिया में युवाओं ने रचा इतिहास. देखें भारत के उन टॉप 10 यंग बिलियनेयर्स की लिस्ट, जिन्होंने बहुत कम उम्र में खड़ा किया अरबों का साम्राज्य.

Young Indian Billionaires 2026: बिजनेस की दुनिया में अब उम्र नहीं, बल्कि नए आइडिया और मेहनत मायने रखती है. हाल ही में सामने आई युवा अरबपतियों (Billionaires) की लिस्ट ने सबको चौंका दिया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में भारत और भारतीय मूल के ऐसे टेक एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स शामिल हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में अपनी कंपनियों को आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. इन युवाओं ने न सिर्फ डिजिटल इंडिया का चेहरा बदला है, बल्कि अपनी नेट वर्थ को भी अरबों डॉलर में बदल लिया है. 

कौन है 31 साल का यह सबसे अमीर युवा?

इस पूरी लिस्ट में सबसे पहला नाम अरविंद श्रीनिवास का है. सिर्फ 31 साल की उम्र में अरविंद 2.1 बिलियन डॉलर (करीब 17,500 करोड़ रुपये) की नेट वर्थ के साथ सबसे ऊपर हैं. वह ‘Perplexity AI’ के को-फाउंडर और सीईओ हैं. साल 2025-26 के दौरान उनकी कंपनी ने ‘Perplexity Computer’ नाम का एक एडवांस एआई सिस्टम लॉन्च किया, जो इंसानों की तरह कंप्यूटर पर काम कर सकता है. इसी वजह से उनकी कंपनी की वैल्यूएशन 20 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच गई है. 

यूट्यूब से लेकर शेयर मार्केट तक किसने मचाया धमाल?

दूसरा सबसे बड़ा नाम अलख पांडे का है, जिन्हें लोग ‘फिजिक्स वाला’ (PhysicsWallah) के नाम से जानते हैं.  33 साल के अलख पांडे ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से शुरुआत की थी और फिर यूट्यूब चैनल खोला. साल 2020 में उन्होंने प्रतीक बूब (37 वर्ष, मैकेनिकल इंजीनियर) के साथ मिलकर इसे एक बड़े ऐप में बदल दिया.  नवंबर 2025 में उनकी कंपनी शेयर मार्केट (D-Street) में लिस्ट हुई और अलख पांडे देश के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए. उनकी और प्रतीक बूब दोनों की नेट वर्थ 1 बिलियन डॉलर है. इसके अलावा फिनटेक (Fintech) सेक्टर में भी युवाओं ने इतिहास रचा है. ऑनलाइन पेमेंट गेटवे ‘Razorpay’ के को-फाउंडर्स शशांक कुमार (35 वर्ष) और हर्षिल माथुर (35 वर्ष) दोनों ही 1 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में हैं.  वहीं, शेयर मार्केट में इन्वेस्टिंग को आसान बनाने वाले प्लेटफॉर्म ‘Groww’ के को-फाउंडर ललित केशरे (44 वर्ष) भी नवंबर 2025 में अपनी कंपनी का आईपीओ (IPO) लाने के बाद 1 बिलियन डॉलर के क्लब में शामिल हो चुके हैं. 

भारत के टॉप 10 युवा अरबपतियों की पूरी लिस्ट 

नामउम्रनेट वर्थकंपनी / मुख्य पहचान
अरविंद श्रीनिवास31 वर्ष$2.1 बिलियनPerplexity AI (को-फाउंडर और CEO)
अलख पांडे33 वर्ष$1.0 बिलियनPhysicsWallah (फाउंडर)
शशांक कुमार35 वर्ष$1.0 बिलियनRazorpay (को-फाउंडर)
हर्षिल माथुर35 वर्ष$1.0 बिलियनRazorpay (को-फाउंडर और CEO)
प्रतीक बूब37 वर्ष$1.0 बिलियनPhysicsWallah (डायरेक्टर)
प्रसन्ना संकर37 वर्ष$1.5 बिलियनRippling / OxPPL (को-फाउंडर)
सचिन बंसल44 वर्ष$1.2 बिलियनFlipkart (पूर्व को-फाउंडर) / Navi
ललित केशरे44 वर्ष$1.0 बिलियनGroww (को-फाउंडर)
बिन्नी बंसल43 वर्ष$1.4 बिलियनFlipkart (पूर्व को-फाउंडर)
दीपिंदर गोयल43 वर्ष$1.4 बिलियनZomato (फाउंडर)

पुराने दिग्गजों का अब क्या है स्टेटस?

इस लिस्ट में उन सीनियर आंत्रप्रेन्योर का भी नाम है जिन्होंने भारत में स्टार्टअप कल्चर की नींव रखी थी. ‘Flipkart’ की शुरुआत करने वाले सचिन बंसल (44 वर्ष) और बिन्नी बंसल (43 वर्ष) ने वॉलमार्ट को अपनी कंपनी बेचने के बाद नए रास्ते चुने हैं. सचिन बंसल अब ‘Navi Technologies’ के जरिए डिजिटल लोन और इंश्योरेंस सेक्टर में एक्टिव हैं और उनकी नेट वर्थ 1.2 बिलियन डॉलर है. वहीं बिन्नी बंसल 1.4 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ नए स्टार्टअप्स को स्केल करने में मदद कर रहे हैं. दूसरी तरफ, फूड डिलीवरी ऐप ‘Zomato’ के फाउंडर दीपिंदर गोयल (43 वर्ष) की नेट वर्थ भी 1.4 बिलियन डॉलर है. दीपिंदर ने इसी साल जनवरी में जोमैटो के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वे बोर्ड में बने हुए हैं. सिंगापुर में रहने वाले प्रसन्ना शंकर (37 वर्ष) भी ‘Rippling’ और ‘OxPPL’ जैसे प्रोजेक्ट्स के दम पर 1.5 बिलियन डॉलर के मालिक हैं.

ये भी पढ़ें: बियॉन्से और फेडरर के साथ बिलियनेयर्स क्लब में शामिल हुए अलख पांडे, $1 बिलियन की संपत्ति के साथ रचा इतिहास! 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >