Inflation Rate: महंगाई से थोड़ी राहत, सब्जियां आलू हुए सस्ते, प्याज ने भी छोड़ी तीखी चाल

Inflation Rate: रॉयटर्स के एक सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने मार्च की थोक महंगाई 2.5% रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन असल आंकड़ा उससे भी कम आया. इसका मतलब ये है कि कच्चे माल और प्रोड्यूसर लेवल पर दाम बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है.

Inflation Rate: मार्च 2025 में भारत की थोक महंगाई दर घटकर 2.05% पर आ गई है, जो कि पिछले चार महीनों का सबसे निचला स्तर है. जनवरी में यह दर 2.38% थी. सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, ये कमी मुख्य रूप से खाने-पीने की चीज़ों और कुछ अन्य मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की कीमतों में नरमी के चलते आई है.

उम्मीद से कम रही महंगाई, बाजारों ने ली राहत की सांस

रॉयटर्स के एक सर्वे में अर्थशास्त्रियों ने मार्च की थोक महंगाई 2.5% रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन असल आंकड़ा उससे भी कम आया. इसका मतलब ये है कि कच्चे माल और प्रोड्यूसर लेवल पर दाम बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है. इससे कंपनियों पर लागत का दबाव थोड़ा कम होगा और इसका फायदा आम आदमी तक पहुंच सकता है.

खाने-पीने की चीज़ों की महंगाई में बड़ी राहत

खाद्य वस्तुफरवरी 2025 की महंगाई दर (%)मार्च 2025 की महंगाई दर (%)बदलाव
कुल खाद्य थोक महंगाई5.94%4.66%कमी
सब्ज़ियाँ-5.8%-15.88%गिरावट तेज़ हुई
प्याज48.05%26.65%बड़ी राहत
आलू27.54%-6.77%भारी राहत
दालें-1.04%-2.98%थोड़ी राहत
अनाज6.77%5.49%बढ़ोतरी धीमी हुई

मार्च में ईंधन और बिजली की कीमतें लगभग स्थिर रहीं – सिर्फ 0.20% की मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि फरवरी में इनमें -0.71% की गिरावट देखी गई थी.

गर्मी बढ़ी, चिंता भी बढ़ी, सब्ज़ियों के दाम फिर से चढ़ सकते है

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी के अनुसार, इस बार देशभर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. इससे सब्ज़ियों और फलों की कीमतें फिर से चढ़ सकती हैं. BofA Global Research के राहुल बाजोरिया का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, सब्ज़ी और फल महंगे होना तय है.

खुदरा महंगाई भी फिसली, लेकिन अप्रैल में दिख सकती है चाल

फरवरी में खुदरा महंगाई घटकर 3.61% पर आ गई थी, जो जनवरी में 4.31% थी. सरकार मार्च की खुदरा महंगाई के आंकड़े आज शाम तक जारी करने वाली है.

Also Read: कवि हैं लेकिन स्टार से कम नहीं, कुमार विश्वास की फीस सुनकर हो जाओगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >