रात के 2 बजे तक क्या करते हैं मुकेश अंबानी? बड़े बेटे ने किया खुलासा, बोले…

Mukesh Ambani: आकाश अंबानी ने अपनी माता नीता अंबानी की सक्रियता और रुचियों पर भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि उनकी मां समाज सेवा और कला-संस्कृति के कार्यों में विशेष रुचि रखती हैं.

Mukesh Ambani: मुंबई टेक वीक के दौरान आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी की वर्क स्टाइल और समपर्ण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. इस कार्यक्रम में ड्रीम स्पोर्ट्स के सीईओ हर्ष जैन के साथ बातचीत करते हुए आकाश अंबानी ने बताया कि उनके पिता मुकेश अंबानी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. उन्होंने पारिवारिक मूल्यों पर भी जोर दिया और बताया कि उनका परिवार एकजुटता को विशेष महत्व देता है.

आकाश अंबानी ने खुलासा किया कि उनके पिता मुकेश अंबानी का कार्य के प्रति समर्पण असाधारण है. वे अक्सर रात के 2 बजे तक ईमेल के जवाब देते रहते है और काम करते हैं . कार्य के प्रति उनकी यह लगन पिछले 40 वर्षों से लगातार बनी हुई है. उन्होंने कहा कि इस अनुशासन और कठोर परिश्रम के कारण ही उनके पिता अपने व्यवसाय में सफल हुए हैं.

मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी

आकाश अंबानी ने अपनी माता नीता अंबानी की सक्रियता और रुचियों पर भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि उनकी मां समाज सेवा और कला-संस्कृति के कार्यों में विशेष रुचि रखती हैं. इसके अलावा, क्रिकेट के प्रति उनकी गहरी दिलचस्पी भी उल्लेखनीय है, जो उनके परिवार को काफी प्रेरित करती है.

आकाश अंबानी और नीता अंबानी

कार्य और जीवन के संतुलन के विषय पर चर्चा के दौरान, एक रैपिड-फायर राउंड में आकाश अंबानी से पूछा गया कि वे 8 से 5 की नौकरी को पसंद करेंगे या 5 से 8 तक का कार्यकाल. इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अक्सर 12 घंटे से भी अधिक लंबा होता है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है.

मुकेश अंबानी की यह कार्यशैली और उनके परिवार के मूल्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो अपने करियर में ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं.

Also Read: Warren Buffett 5 Investment Tips: बच्चों को बनाना है करोड़पति तो पीस के पिला दें वॉरेन बफे का ये मंत्र, झख मारके घर आएगा पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >