US Visa: अब सोशल मीडिया से तय होगी अमेरिका की वीजा एंट्री, जानें नया नियम

US Visa: अब अमेरिका में F, M और J वीज़ा के लिए आवेदन करने वालों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी ‘पब्लिक’ करनी होगी, ताकि अमेरिकी अधिकारी पहचान और पात्रता की जांच कर सकें. यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है.

US Visa: अगर आप अमेरिका पढ़ाई, ट्रेनिंग या अन्य किसी काम के लिए जाना चाहते हैं, तो अब केवल पासपोर्ट, इंटरव्यू और दस्तावेज़ काफी नहीं होंगे. नई अमेरिकी वीजा नीति के तहत अब आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को ‘पब्लिक’ करना अनिवार्य होगा. अमेरिका सरकार ने F, M और J श्रेणी के नॉन-इमिग्रेंट वीज़ा आवेदकों के लिए यह नया नियम लागू किया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा.

इस बदलाव का उद्देश्य आवेदकों की डिजिटल गतिविधियों के माध्यम से उनकी पहचान और अमेरिका में प्रवेश की पात्रता को जांचना है. इससे पहले यह शर्त सिर्फ स्टूडेंट वीजा (F1) पर लागू थी, लेकिन अब हर आवेदक को इस नियम का पालन करना होगा.

यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, ताकि संदिग्ध या झूठी पहचान के जरिए प्रवेश की संभावना को रोका जा सके. अतः अगर आप अमेरिका जाने की योजना बना रहे हैं, तो अब से सोशल मीडिया भी आपके वीजा आवेदन का अहम हिस्सा बन गया है.

अमेरिकी दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा,

“प्रत्येक वीज़ा निर्णय एक राष्ट्रीय सुरक्षा निर्णय है. अतः आवेदकों को अपने सभी व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग्स को ‘पब्लिक’ करना होगा, जिससे अमेरिका में उनकी पहचान और वैधता की जांच संभव हो सके.”

किन वीजा वर्गों पर लागू होगा यह नियम?

  • यह नियम विशेष रूप से
  • F वीजा : शैक्षणिक पढ़ाई करने वाले छात्र
  • M वीजा : व्यावसायिक/तकनीकी कोर्स के छात्र
  • J वीजा : एक्सचेंज विज़िटर प्रोग्राम जैसे इंटर्नशिप, रिसर्च, आदि में भाग लेने वाले लोग

Us Visa :भारतीय छात्रों पर असर

भारत से हर साल लाखों छात्र F और J वीजा पर अमेरिका जाते हैं. इस निर्णय से अब उन्हें अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram, Twitter, LinkedIn आदि को पब्लिक मोड पर लाना होगा, जिससे उनकी स्क्रीनिंग हो सके.यह निर्णय कई लोगों के लिए गोपनीयता को लेकर चिंता का विषय बन सकता है, लेकिन यह वीज़ा आवेदन प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा होगा.

Also Read: Air India हादसे पर टाटा समूह का बड़ा फैसला, बनेगा ₹500 करोड़ का राहत ट्रस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >