ट्रंप के निवेश पर बड़ा खुलासा! 3 महीने में खरीदे-बेचे ₹964 करोड़ के शेयर

Donald Trump Investment Portfolio : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निवेश पोर्टफोलियो को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. साल 2026 की पहली तिमाही में उनके नाम पर 964 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद-फरोख्त हुई है, जिसने हितों के टकराव के विवाद को हवा दे दी है.

Donald Trump Investment Portfolio : अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बिजनेस और निवेश को लेकर सुर्खियों में हैं. एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप के पोर्टफोलियो से दिग्गज टेक कंपनियों एनवीडिया (Nvidia), एप्पल (Apple) और टेस्ला (Tesla) समेत कई बड़ी कंपनियों के 3,600 से ज्यादा शेयर खरीदे और बेचे गए हैं.

न्यूज एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि साल 2026 की पहली तिमाही (1 जनवरी से 31 मार्च) के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के पोर्टफोलियो से शेयर बाजार में 3,600 से ज्यादा लेनदेन (Transactions) दर्ज किए गए. इसका मतलब यह है कि जिस-जिस दिन अमेरिकी शेयर बाजार खुला, उस दिन उनके पोर्टफोलियो से रोजाना औसतन 50 सौदे (Orders) किए गए.

964 करोड़ रुपये के शेयरों का हुआ लेन-देन

ट्रंप के इस पोर्टफोलियो में शेयरों की खरीद-फरोख्त के दौरान कुल 100 मिलियन डॉलर का लेन-देन हुआ, जो भारतीय मुद्रा में करीब 964 करोड़ रुपये के बराबर बैठता है. यह खुलासा ट्रंप की ताजा ‘फेडरल एथिक्स फाइलिंग’ (Federal Ethics Filing) से हुआ है. यह एक सरकारी दस्तावेज होता है जिसमें अमेरिका के बड़े नेताओं और अधिकारियों को अपनी कमाई, संपत्ति और निवेश की जानकारी देनी होती है, ताकि यह जांचा जा सके कि उनके फैसलों और निजी निवेश में कोई ‘हितों का टकराव’ (Conflict of Interest) तो नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने उन कंपनियों में भारी निवेश किया है जिन पर उनकी सरकार की नीतियों का सीधा असर पड़ता है.

एनवीडिया, एप्पल, बोइंग और टेस्ला पर बड़ा दांव

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के पोर्टफोलियो में अकेले एनवीडिया (Nvidia) के ही 60 लाख डॉलर (लगभग 58 करोड़ रुपये) के शेयर खरीदे गए हैं. ट्रंप ने पिछले साल ही एनवीडिया के लेटेस्ट एआई चिप्स को चीन में बेचने की मंजूरी दी थी. इसके अलावा, इस टेक कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग, एप्पल, बोइंग और टेस्ला के प्रमुखों के साथ हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप की चीन यात्रा पर भी साथ गए थे. ये चारों ही बड़ी कंपनियां फिलहाल ट्रंप के निवेश पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं.

ईरान युद्ध के बीच हथियार कंपनियों में भी निवेश

टेक कंपनियों के अलावा, ट्रंप के पोर्टफोलियो में रक्षा (हथियार बनाने वाली) कंपनियों के शेयर भी शामिल हैं. ईरान युद्ध के कारण जब अमेरिकी मिलिट्री की सप्लाई चेन प्रभावित हो रही थी, ठीक उसी दौरान उनके पोर्टफोलियो से लॉकहीड मार्टिन, जनरल डायनेमिक्स और नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन जैसी बड़ी हथियार निर्माता कंपनियों के शेयर खरीदे गए.

Also Read : खत्म होने वाला है इंतजार! इस महीने आ सकती है PM Kisan की 23वीं किस्त, बिना e-KYC अटक जाएंगे ₹2,000

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >