अमेरिका-ईरान तनाव का असर! 365 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी 120 अंक लुढ़का

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जिसका मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी रही. मार्केट एक्सपर्ट्स ने आगे की रणनीति और संभावित सपोर्ट लेवल पर अपनी राय दी है.

Indian Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आई तेजी रही.

तेल महंगा होने और दुनिया भर के बाजारों में बढ़ी चिंता का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा. बाजार खुलते ही ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में नजर आए और इन्वेस्टर्स ने सतर्क रुख अपनाया.

आज बाजार कितना टूटा?

बुधवार को सेंसेक्स 77,816.45 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 78,180.72 पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 24,259.55 पर खुला, जबकि पिछला बंद स्तर 24,398.70 था.

बाजार की स्थिति इस तरह रही—

इंडेक्समौजूदा स्तरगिरावट
सेंसेक्स77,815.77364.95 अंक (-0.47%)
निफ्टी24,279.05119.65 अंक (-0.49%)

कौन-से सेक्टर और शेयर सबसे ज्यादा दबाव में रहे?

लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली. सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में रही, जो शुरुआती कारोबार में 1.34% तक टूट गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिखे.

बढ़त वाले प्रमुख शेयर

  • सन फार्मा
  • इन्फोसिस
  • पावर ग्रिड
  • TCS
  • टेक महिंद्रा
  • ICICI बैंक

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

  • इंडिगो
  • एशियन पेंट्स
  • M&M
  • मारुति
  • टाटा स्टील
  • एटरनल

इन्वेस्टर्स के लिए आगे क्या संकेत हैं?

मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा का कहना है कि जब कच्चा तेल और अमेरिकी डॉलर दोनों एक साथ मजबूत होते हैं, तो विदेशी इन्वेस्टर्स (FII/FPI) जोखिम कम करने लगते हैं. ऐसे में भारतीय बाजार से विदेशी निवेश निकल सकता है और इंडेक्स फ्यूचर्स में शॉर्ट पोजिशन बढ़ सकती है. उनका कहना है कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि घरेलू इन्वेस्टर्स (DII) और रिटेल इन्वेस्टर्स इस गिरावट को खरीदारी का मौका मानते हैं या फिलहाल दूरी बनाकर रखते हैं. विदेशी इन्वेस्टर्स की रणनीति फिलहाल नई खरीदारी करने की नहीं, बल्कि अपने जोखिम को कम करने की दिखाई दे रही है.

वहीं Axis Direct के हेड ऑफ रिसर्च राजेश पालविया के मुताबिक, वॉल स्ट्रीट में आई तेज गिरावट, एशियाई बाजारों की कमजोरी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने इन्वेस्टर्स की चिंता बढ़ा दी है.

उन्होंने कहा कि जब तक निफ्टी 24,450 के ऊपर मजबूती से नहीं निकलता, तब तक बाजार में दबाव बना रह सकता है. फिलहाल 24,200 अहम सपोर्ट है. अगर यह स्तर टूटता है तो निफ्टी 24,000 तक फिसल सकता है. वहीं 24,450 के ऊपर टिकने पर बाजार में सुधार की संभावना बनेगी और निफ्टी 24,600 की ओर बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ₹14525 पर पहुंचा 24 कैरेट सोना, चांदी ₹244900 किलो, खरीदने से पहले देखें 8 जुलाई के लेटेस्ट रेट्स



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >