Tripura Petrol Rationing: रविवार से पेट्रोल की राशनिंग शुरू, टू व्हीलर को प्रतिदिन 200 रुपये का इंधन

Tripura Petrol Rationing: त्रिपुरा में रविवार से पेट्रोल की राशनिंग शुरू हो जाएगी. टू व्हीलर को प्रतिदिन 200 रुपये का ही इंधन दिया जाएगा.

Tripura Petrol Rationing: त्रिपुरा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने शनिवार को कहा कि सरकार वस्तुओं के समान अनुपात में वितरण की व्यवस्था के तहत 10 नवंबर से पेट्रोल की ‘राशनिंग’ शुरू करेगी. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लुमडिंग और बदरपुर खंड के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण राज्य में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है.

दोपहिया वाहन मालिकों को रविवार से प्रतिदिन 200 रुपये का ही मिलेगा पेट्रोल

त्रिपुरा के मंत्री ने कहा कि दोपहिया वाहन मालिकों को रविवार से प्रतिदिन 200 रुपये का पेट्रोल मिलेगा, जबकि तिपहिया वाहनों को 400 रुपये का पेट्रोल और चार पहिया वाहनों को 1000 रुपये का पेट्रोल ही मिलेगा.

त्रिपुरा सरकार ने बताया, पेट्रोल राशनिंग की वजह

त्रिपुरा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुशांत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा, लुमडिंग और बदरपुर के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण, राज्य के ईंधन भंडारण में भारी कमी आई है. इसलिए, राज्य सरकार रविवार से ईंधन, विशेष रूप से पेट्रोल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी. लुमडिंग और बदरपुर खंड के बीच 31 अक्टूबर को ईंधन ले जा रही मालगाड़ी के टैंकर के पटरी से उतरने के कारण लगभग पांच किलोमीटर पटरियां उखड़ गई हैं, जिससे त्रिपुरा में सामान्य ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है.

13 नवंबर तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा

त्रिपुरा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक से बात की है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि 13 नवंबर तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा. एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण लुमडिंग और बदरपुर के बीच मालगाड़ियों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है, लेकिन यात्री सेवा सामान्य रूप से जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >