Jio-Airtel ग्राहकों के लिए राहत की खबर, डेटा नहीं चाहिए तो भी देना पड़ रहा था पूरा पैसा? TRAI ने बदले नियम

TRAI के नए नियम से Jio, Airtel, Vi ग्राहकों को बड़ी राहत. अब बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज का विकल्प मिलेगा. जानिए क्या हैं नए नियम.

Jio-Airtel-Vi के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप मोबाइल में सिर्फ कॉल और एसएमएस के लिए रिचार्ज करते हैं और डेटा की जरूरत नहीं है, तो अब आपके पास बिना डेटा वाला रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प होंगे. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (Thirteenth Amendment) रेगुलेशंस, 2026 को फाइनल कर दिया है. नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को वॉयस और एसएमएस वाले ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर यानी एसटीवी देने होंगे, जिनमें डेटा शामिल नहीं होगा.

Jio-Airtel-Vi को देने होंगे बिना डेटा वाले विकल्प

ट्राई के नए नियम का सबसे अहम हिस्सा यह है कि अगर कोई टेलीकॉम कंपनी वॉयस + एसएमएस + डेटा वाला एसटीवी देती है, तो उसे उससे संबंधित वैलिडिटी के लिए वॉयस + एसएमएस-ओनली एसटीवी भी देना होगा. यानी जिन ग्राहकों को इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है, वे सिर्फ कॉल और एसएमएस वाला रिचार्ज चुन सकेंगे. ऐसे रिचार्ज में डेटा शामिल नहीं होगा और टैरिफ में उचित कमी भी करनी होगी.

यह नियम 30 दिन या उससे कम की हर वैलिडिटी वाले ऐसे रिचार्ज पर लागू होगा. इसके अलावा जो पैक हर महीने एक ही तारीख को रिन्यू होते हैं, उनके लिए भी वॉयस + एसएमएस-ओनली विकल्प देना होगा. अगर किसी महीने वह तारीख उपलब्ध नहीं है, तो उस महीने की आखिरी तारीख को रिन्यूअल माना जाएगा.

लंबी वैलिडिटी वाला बिना डेटा का रिचार्ज भी जरूरी

ट्राई ने कंपनियों को कम से कम एक ऐसा वॉयस + एसएमएस-ओनली एसटीवी देने के लिए भी कहा है, जिसकी वैलिडिटी लंबी हो और जो संबंधित वॉयस + एसएमएस + डेटा एसटीवी की वैलिडिटी से मेल खाती हो.

TRAI के मुताबिक, पहले से वॉयस-एसएमएस-ओनली एसटीवी उपलब्ध होने के बावजूद ऐसे रिचार्ज की संख्या सीमित थी और इनमें ज्यादातर लंबी वैलिडिटी वाले विकल्प थे. इससे कम आय वाले ग्राहकों को कम अवधि के किफायती विकल्प चुनने में परेशानी होती थी. नए नियमों का मकसद ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने के ज्यादा विकल्प देना है.

ये भी पढ़ें: 5 दिन बैंक बंद की नौबत क्यों आई, क्या सिर्फ 2 दिन की छुट्टी बढ़ाने किया हड़ताल का ऐलान?

डेटा नहीं इस्तेमाल करने वालों को क्या फायदा?

नए नियम का सीधा फायदा उन मोबाइल ग्राहकों को होगा, जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है या जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं. ऐसे ग्राहक डेटा वाले रिचार्ज के बजाय अपनी जरूरत के मुताबिक सिर्फ कॉल और एसएमएस वाला विकल्प चुन सकेंगे. इससे उन्हें ऐसे डेटा की कीमत चुकाने से बचने का विकल्प मिलेगा, जिसका वे इस्तेमाल नहीं करते.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में Content Writer हैं. वह नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस और यूटिलिटी से जुड़े कंटेंट तैयार करते हैं. सरकारी योजनाओं, मौसम और राज्यवार खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर उनकी खास नजर रहती है.

दीपक कुमार गुप्ता ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले वह करीब ढाई साल तक ETV Bharat के साथ काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज प्लस, अंतर्कथा विजन न्यूज और पब्लिक ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल में उनका फोकस तथ्यात्मक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने पर रहता है. उनका प्रयास जटिल मुद्दों और जरूरी अपडेट को इस तरह प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक उन्हें आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >