Top Multicap Mutual Funds: मल्टीकैप म्यूचुअल फंड ऐसे इक्विटी फंड होते हैं जो बड़ी, मिड और स्मॉल, तीनों तरह की कंपनियों में निवेश करते हैं. यही वजह है कि इनमें जोखिम और रिटर्न का बैलेंस बना रहता है. पिछले 5 साल में कुछ मल्टीकैप फंड्स ने SIP निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, अगर किसी ने हर महीने ₹27,000 निवेश किया होता, तो टॉप फंड में 5 साल में रकम लगभग ₹24.65 लाख तक पहुंच गई.
मल्टीकैप फंड क्यों होते हैं खास ?
- ये फंड अलग-अलग मार्केट कैप की कंपनियों में निवेश करते हैं.
- मार्केट गिरने पर जोखिम कम करने में मदद मिलती है.
- लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता होती है.
- SIP निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प माने जाते हैं.
Nippon India Multi Cap Fund
यह फंड पिछले 5 साल में करीब 16.79% का सालाना रिटर्न दे चुका है. इसका AUM लगभग ₹50,352 करोड़ है और NAV करीब ₹285.6 है. लॉन्च के बाद से इसने 17% से ज्यादा का औसत रिटर्न दिया है.
- Expense Ratio: 1.5%
- Minimum SIP: ₹3,000
- Lump sum निवेश: ₹5,000
- ₹27,000 की मासिक SIP, 5 साल में लगभग ₹24.65 लाख
ICICI Prudential Multicap Fund
इस फंड ने 5 साल में करीब 14.47% सालाना रिटर्न दिया है. इसका AUM ₹16,000 करोड़ से ज्यादा है और NAV करीब ₹773 है. यह फंड लंबे समय से बाजार में मौजूद है और स्थिर प्रदर्शन के लिए जाना जाता है.
- Expense Ratio: 1.73%
- Minimum SIP: ₹3,000
- Lump sum निवेश: ₹5,000
- ₹27,000 की SIP करीब ₹23.28 लाख
Mahindra Manulife Multi Cap Fund
यह नया फंड है लेकिन पिछले कुछ सालों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है. 5 साल में इसने करीब 14.47% सालाना रिटर्न दिया है.
- AUM: ₹6,133 करोड़
- NAV: ₹34.69
- Expense Ratio: 1.78%
- ₹27,000 मासिक SIP लगभग ₹23.28 लाख
Baroda BNP Paribas Multi Cap Fund
इस फंड ने 5 साल में करीब 13.10% का सालाना रिटर्न दिया है. इसका AUM ₹3,142 करोड़ और NAV करीब ₹275.69 है. लॉन्च के बाद से इसने बेहतर प्रदर्शन बनाए रखा है.
- Expense Ratio: 1.96%
- Minimum SIP: ₹3,000
- Lump sum निवेश: ₹5,000
- ₹27,000 SIP करीब ₹22.51 लाख
Also Read: EPFO, ESIC और पेंशन में बदलाव की तैयारी, कर्मचारियों को मिल सकती है राहत
