Sugar Prices: चीनी की कीमत में 30% की भारी गिरावट, फिर भी ग्राहकों को राहत क्यों नहीं?

Sugar Prices: मिल पर चीनी की कीमतों में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट आई है. सोमवार को एक्स-मिल चीनी का भाव घटकर करीब 47 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इससे पहले 18 अगस्त को मिल पर चीनी की कीमत 67 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी. हालांकि, इस गिरावट का असर अभी खुदरा बाजार में दिखाई नहीं दे रहा है.

Sugar Prices: पीटीआई ने उद्योग सूत्रों के हवाले से जो खबर दी है उसके अनुसार, मिल पर कीमत घटने का असर थोक बाजार में लगभग तुरंत दिखता है, लेकिन खुदरा कीमतों में बदलाव होने में समय लगता है.

मिल में भाव कम होने का असर खुदरा बाजार पर क्यों नहीं दिख रहा ?

इसकी बड़ी वजह खुदरा विक्रेताओं के पास मौजूद पुराना स्टॉक है. जिन दुकानदारों ने पहले अधिक कीमत पर चीनी खरीदी थी, वे उसे कम कीमत पर बेचकर नुकसान नहीं उठाना चाहते. इसलिए जब तक उनका पुराना स्टॉक खत्म नहीं होता, वे चीनी को पुरानी दरों पर ही बेचते रहेंगे.

आमतौर पर एक खुदरा विक्रेता के पास चीनी के 10 से 15 बैग होते हैं. हर बैग का वजन 50 किलोग्राम होता है. जब दुकानदार कम कीमत पर नया स्टॉक खरीदेगा, तभी खुदरा कीमत में भी उसी के अनुसार गिरावट आने की उम्मीद है. चीनी उद्योग के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, खुदरा कीमतों में बदलाव दिखाई देने में कम से कम 10 दिन लगते हैं.

घरेलू बाजार में आएगी 3-3.5 लाख टन रिफाइंड चीनी

मिल पर चीनी की कीमतों में गिरावट सरकार के उस फैसले के बाद आई है, जिसमें उन मिलों को निर्यात के लिए रिफाइंड की गई चीनी को घरेलू बाजार में बेचने की अनुमति दी गई है. अनुमान है कि अगले दो महीनों में करीब 3 से 3.5 लाख टन रिफाइंड चीनी घरेलू बाजार में आएगी.


<div class="poll-widget" data-poll-id="6a955cb89975bac9bb9e4917" data-template="template#2"></div>

थोक उपभोक्ताओं पर भी स्टॉक रखने की पाबंदी

इसके अलावा, बड़े पैमाने पर चीनी का इस्तेमाल करने वाले थोक उपभोक्ताओं ने भी अपना स्टॉक कम किया है. जिन उपभोक्ताओं के पास 15 दिन से ज्यादा समय से चीनी का स्टॉक था, उन्होंने सरकार के नए नियमों के पालन के लिए स्टॉक घटाया है.

एक सितंबर से महीने में 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले थोक उपभोक्ताओं को लगातार 15 दिन से ज्यादा समय तक स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी.

हर मिल की ओर से थोक उपभोक्ताओं को बेची जाने वाली मासिक चीनी की मात्रा की भी जांच की जाएगी. इसमें सीधे या डीलर के माध्यम से की गई बिक्री दोनों शामिल होंगी.

मिल, थोक और खुदरा कीमतों में कितना अंतर?

चीनी उद्योग के सूत्रों के मुताबिक, एक्स-मिल और थोक कीमतों के बीच आमतौर पर 2 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम का अंतर होता है. वहीं, मिल और खुदरा कीमतों के बीच 7 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम का अंतर सामान्य माना जाता है.

सरकार ने उठाए कई कदम

कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. निर्यात पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है. इसके अलावा, थोक ग्राहकों और डीलरों के लिए स्टॉक रखने के नियमों को भी सख्त किया गया है.

केंद्र सरकार ने कीमतें बढ़ाने के लिए मिलों को जिम्मेदार ठहराया है. सरकार का कहना है कि देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

हालांकि, वर्ष 2025-26 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान पहले के 343 लाख टन से घटाकर 306 लाख टन कर दिया गया है. देश में चीनी की सालाना घरेलू मांग करीब 280-285 लाख टन आंकी गई है.


मिल पर चीनी की कीमत कितनी गिर गई है?

मिल पर चीनी की कीमत करीब 30 प्रतिशत गिरकर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

18 अगस्त को चीनी की मिल कीमत कितनी थी?

18 अगस्त को मिल पर चीनी की कीमत 67 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

खुदरा बाजार में चीनी सस्ती क्यों नहीं हुई?

खुदरा विक्रेताओं के पास पहले से महंगी कीमत पर खरीदा हुआ स्टॉक है. वे उसे कम कीमत पर बेचकर नुकसान नहीं उठाना चाहते. नया स्टॉक कम कीमत पर आने के बाद खुदरा भाव में बदलाव हो सकता है.

खुदरा कीमतों में बदलाव आने में कितना समय लग सकता है?

चीनी उद्योग के एक सूत्र के मुताबिक, खुदरा कीमतों में बदलाव दिखने में कम से कम 10 दिन लग सकते हैं.

घरेलू बाजार में कितनी रिफाइंड चीनी आने का अनुमान है?

अगले दो महीनों में करीब 3 से 3.5 लाख टन रिफाइंड चीनी घरेलू बाजार में आने का अनुमान है.

एक सितंबर से थोक उपभोक्ताओं के लिए क्या नियम बदलेगा?

महीने में 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले थोक उपभोक्ता लगातार 15 दिन से ज्यादा समय तक स्टॉक नहीं रख सकेंगे.

एक्स-मिल और खुदरा कीमतों में सामान्य अंतर कितना होता है?

उद्योग सूत्रों के मुताबिक, मिल और खुदरा कीमतों के बीच आमतौर पर 7 से 8 रुपये प्रति किलोग्राम का अंतर होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >