Amazon से नौकरी गई तो शुरू किया मुर्गी फार्म, अब अंडे बेचकर कमा रही है हर्षिता

नौकरी की तलाश में बार-बार मिली नाकामी ने मारिया हर्षिता को परेशान जरूर किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. कई जगह से रिजेक्शन मिलने के बाद पति की सलाह ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी. उन्होंने किसी और नौकरी का इंतजार करने के बजाय खुद का काम शुरू करने का फैसला किया.

टेक कंपनी की नौकरी जाना आमतौर पर मुश्किल दौर की शुरुआत माना जाता है, लेकिन मारिया हर्षिता के लिए यह नई शुरुआत बन गई. Amazon की नौकरी छूटने के बाद उन्होंने कुछ अलग करने का फैसला किया. आज वह मुर्गी फार्म चला रही हैं और अंडे बेचकर अपना कारोबार खड़ा कर रही हैं. नौकरी जाने से उनकी राह ही बदल गई.

मारिया हर्षिता ने अपनी कहानी LinkedIn पर शेयर की. उन्होंने बताया कि मार्च 2026 में Amazon से उनकी नौकरी चली गई. इसके बाद उन्होंने नई नौकरी की तलाश शुरू कर दी. उन्होंने कई कंपनियों में आवेदन किया और नौकरी पाने के लिए अपने जान-पहचान के लोगों से रेफरल की मदद भी मांगी.

हर्षिता ने लिखा, "लेकिन ऐसा नहीं हुआ... कुछ भी काम नहीं आया. एक के बाद एक रिजेक्शन मिलता गया. मुझे लगा था कि दूसरी कंपनी में नौकरी मिलना आसान होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ."

मारिया हर्षिता के पति ने बढ़ाया हौंसला

जब मारिया हर्षिता नौकरी की तलाश में लगातार परेशान हो रही थीं, तब उनके पति ने उन्हें अलग तरीके से सोचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी दूसरी कंपनी के भरोसे रहने के बजाय अपना काम क्यों नहीं शुरू करतीं. पति की इस बात ने हर्षिता को प्रेरित किया और उन्होंने खुद का कारोबार शुरू करने का फैसला किया. यह आइडिया जल्द ही एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया. दोनों ने घर के आंगन में एक छोटा सा मुर्गीखाना बनाया और छह चूजे खरीदे. लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि सभी छह चूजे मुर्गे हैं. इसके बाद हर्षिता ने अपने पति को मुर्गियां खरीदने के लिए राजी किया, ताकि अंडे देने का काम शुरू किया जा सके.


मारिया हर्षिता का मुर्गी फार्म (Photo: LinkedIn)

हर्षिता  के बच्चे घर के ताजे अंडे खाने लगे

हर्षिता ने बताया कि वह अपने बच्चों को बाजार से खरीदे अंडों के बजाय घर के ताजे और भरोसेमंद अंडे खिलाना चाहती थीं. इसी सोच के साथ उन्होंने मुर्गियां पालना शुरू किया. दोनों ने बड़ा मुर्गीखाना बनाया, और धीरे-धीरे मुर्गियों की संख्या बढ़ाई. इसके बाद उन्हें घर में ही अंडे मिलने लगे. हर्षिता ने बताया कि उनकी मुर्गियां बढ़ने लगीं तो अंडों की संख्या भी बढ़ गई. उनके बच्चे घर के ताजे अंडे खाने लगे. धीरे-धीरे उन्होंने बचे हुए अंडे बेचना शुरू किया. देखते ही देखते यही काम उनका कारोबार बन गया और उन्होंने अपना खुद का चिकन फार्म शुरू कर लिया.

हर्षिता ने लिखा, “मेरे पास अपना प्रोडक्ट है- अंडे, जिन्हें मैं बेच रही हूं. इनकी मांग है और मैं अपनी सप्लाई से उसे पूरा करने की कोशिश कर रही हूं. लगता है कि मैं यहां भी प्रोडक्ट मैनेजमेंट ही कर रही हूं, साथ ही अपने पसंदीदा काम को आगे बढ़ा रही हूं. अंडे भी बेहद स्वादिष्ट हैं.’’

नए कारोबार का पुरानी नौकरी से भी एक मजेदार कनेक्शन

हर्षिता के नए कारोबार का उनकी पुरानी नौकरी से भी एक मजेदार कनेक्शन रहा. उन्होंने महसूस किया कि वह अब भी प्रोडक्ट मैनेजमेंट का काम ही कर रही हैं, बस इस बार उनका प्रोडक्ट कोई टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि अंडे हैं. यानी Amazon में प्रोडक्ट संभालने के बाद अब वह अपने अंडों के कारोबार को मैनेज कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >