Stock to Watch: बंधन बैंक से लेकर NTPC तक, जानें मंगलवार को किन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

Stock to Watch: सोमवार को बाजार में गिरावट के बावजूद बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, एनबीसीसी, आइडियाफोर्ज और एनटीपीसी में हलचल की उम्मीद है। ब्रांच विस्तार, विदेशी सहयोग, नए प्रोजेक्ट्स और डिफेंस ऑर्डर जैसी खबरों से ये स्टॉक्स मंगलवार के सत्र में निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं.

Stock to Watch: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भू-राजनीतिक तनाव के बीच गिरावट देखने को मिली, लेकिन कई कंपनियों से आई बड़ी कारोबारी खबरों ने निवेशकों का ध्यान खींचा. मंगलवार के सेशन में कुछ चुनिंदा शेयरों पर नजर बनी रहेगी, जिनमें हालिया सौदे, नए ऑर्डर और विस्तार योजनाओं से तेजी का अनुमान लगाया जा रहा है.

जिन शेयरों पर मंगलवार को बाजार में हलचल देखी जा सकती है, उनमें बंधन बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, एनबीसीसी, आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी और एनटीपीसी प्रमुख हैं. इन कंपनियों ने हाल ही में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जो अगले कारोबारी दिन इनके स्टॉक पर असर डाल सकती हैं.

बंधन बैंक (Bandhan Bank)

आज का बंद भाव: ₹180.80 (+0.75 | +0.42%). बंधन बैंक ने चार राज्यों झारखंड, आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा में 18 नई शाखाएं शुरू की हैं. ये शाखाएं खासकर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में खोली गई हैं, जिससे बैंक की ग्रामीण बाजारों में पकड़ और मजबूत होगी. निवेशक अब बैंक के अगले क्वार्टर के नतीजों और CASA ग्रोथ पर नज़र रखेंगे. इसके साथ ही बैंक की क्रेडिट ग्रोथ में भी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Ltd.)

आज का बंद भाव: ₹250.96 (+2.29 | +0.92%). भारत-चिली के बीच हुए एमओयू के तहत, चिली के खनन विशेषज्ञ हिंदुस्तान कॉपर की इकाइयों का दौरा करेंगे. इससे तांबा और लिथियम सेक्टर में तकनीकी सहयोग बढ़ने की संभावना है.आने वाले समय में कंपनी के प्रोजेक्ट्स में ग्लोबल बेंचमार्क के मुताबिक अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जिससे स्टॉक में खरीदारी बढ़ सकती है.

एनबीसीसी लिमिटेड (NBCC)

आज का बंद भाव: ₹ 119.61( +2.53 |2.16%). एनबीसीसी को मेरठ विकास प्राधिकरण से ₹296.53 करोड़ रुपये का बड़ा ठेका मिला है. यह नया प्रोजेक्ट कंपनी के लिए रेवेन्यू ग्रोथ को रफ्तार देगा. एनबीसीसी के पास फिलहाल बड़े ऑर्डर बुक का बैकअप है, जिससे आने वाले महीनों में कंपनी की टॉपलाइन ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा.

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (ideaForge Technology)

आज का बंद भाव: ₹698.70 (+2.15 | +0.31%). आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी को भारतीय सेना से ₹137 करोड़ रुपये का डिफेंस ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर से कंपनी की डिफेंस सेक्टर में स्थिति और मजबूत होगी. चूंकि कंपनी का प्लेटफॉर्म पहले से ही फील्ड में टेस्टेड है, इससे भविष्य में और सरकारी ऑर्डर मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है.

एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC)

एनटीपीसी ने ₹18,000 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है. यह राशि कैपेसिटी एक्सपेंशन के लिए इस्तेमाल होगी. एनटीपीसी का फोकस अब ग्रीन एनर्जी और नए प्रोजेक्ट्स पर है, जिससे कंपनी के फाइनेंशियल स्ट्रक्चर में मजबूती आएगी और निवेशकों का आकर्षण बना रहेगा.

Also Read: इजराइल-ईरान युद्ध के तनाव में हिला शेयर बाजार, तेल के दाम बढ़े, सेंसेक्स गिरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >