Stock Market Today: शेयर बाजार ने रचा इतिहास, Sensex पहली बार 85000 के पार, Nifty भी 26000 के पास

Stock Market Today: मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 85,041.34 के ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया. यह 85,000 का आंकड़ा पार करने वाला पहला मौका है. वहीं, निफ्टी भी 26,000 के आसपास ट्रेड कर रहा है.

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में लगातार रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. पिछले दो दिन की तेजी के बाद, मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी की गति थोड़ी धीमी रही, लेकिन फिर भी सेंसेक्स ने एक नया इतिहास रचा. शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जोरदार तेजी देखी जा रही थी, लेकिन मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले. हालांकि, यह गिरावट थोड़ी ही देर रही और दोनों इंडेक्स 15 मिनट के अंदर हरे निशान में आ गए. इस दौरान, शेयर मार्केट ने एक नया इतिहास रच दिया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 85,041.34 के ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया. यह 85,000 का आंकड़ा पार करने वाला पहला मौका है. वहीं, निफ्टी भी 26,000 के आसपास ट्रेड कर रहा है.

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू सूचकांक में तेजी लौटी. सेंसेक्स पहली बार 85,000 अंक के स्तर को पार कर गया और निफ्टी 26,000 अंक के स्तर के करीब पहुंच गया. घरेलू बाजारों ने शुरुआती सौदों के बाद वापसी की और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 123.81 अंक चढ़कर 85,052.42 अंक के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी भी 39.85 अंक की बढ़त के साथ 25,978.90 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा. सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे.

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 404.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

SIP के लिए बड़ा रिस्क लेने को युवा तैयार, एसबीआई की पूर्व चीफ ने बैंकों को दी कड़ी नसीहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >