शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 121.68 चढ़कर खुला सेंसेक्स

Stock Market Open: कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर में बढ़त और 13 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. एनएसई के 28802 शेयरों में से 1495 हरे निशान पर और 1310 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market Open: शुक्रवार 6 दिसंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला. कारोबार की शुरुआत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121.68 अंक या 0.15 % की बढ़त के साथ 81,887.54 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 21.05 अंक या 0.09% उछलकर 24,729.45 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की.

टीसीएस के शेयर में तेज बढ़त

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 17 शेयर में बढ़त और 13 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. एनएसई के 28802 शेयरों में से 1495 हरे निशान पर और 1310 लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 77 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. कामकाज की शुरुआत में बीएसई में आईटीसी का शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहा. इसका शेयर 1.21 % बढ़कर 473.20 खुला. वहीं, टीसीएस के शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई. इसके शेयर ने 0.99 % टूटकर 4415.00 कारोबार की शुरुआत की.

इसे भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कहीं उछाल तो कहीं गिरावट, जानें बिहार-झारखंड और यूपी के प्रमुख शहरों के भाव

एशियाई के दूसरे बाजारों का हाल

एशिया के दूसरे बाजारों में जापान के निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. चीन के शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ और यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.01% गिरकर 72.09 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें: आलू-टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, शाकाहारी थाली 7% महंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >