Stock Market: अमेरिकी चुनावी तनाव का असर, सेंसेक्स 942 अंक गिरा, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Stock Market: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स 942 अंक लुढ़क कर 78,782.24 पर और निफ्टी 309 अंक गिरकर 24,000 के स्तर से नीचे, 23,995.35 पर बंद हुआ.

Stock Market : विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स 942 अंक लुढ़क कर 78,782.24 पर और निफ्टी 309 अंक गिरकर 24,000 के स्तर से नीचे, 23,995.35 पर बंद हुआ.

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अनिश्चितता और चीन द्वारा संभावित प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद ने भारतीय बाजार में बिकवाली को और तेज किया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1.18% गिरावट के साथ 6 अगस्त के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,491 अंक तक गिरा, लेकिन आखिरी घंटे में खरीदारी आने से कुछ गिरावट कम हुई.

Also Read: Credit Card: SBI और ICICI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने बदले कई नियम

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.27% की गिरावट के साथ 24,000 अंक के नीचे बंद हुआ. विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी चुनाव से पहले अनिश्चितता और चीन में आर्थिक प्रोत्साहन की उम्मीद ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया. विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बाजार के लिए नकारात्मक रही, जिन्होंने पिछले महीने भारतीय शेयर बाजार से रिकॉर्ड 94,000 करोड़ रुपये निकाले.

सेंसेक्स की प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और टाइटन शामिल रहे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एशिया के प्रमुख सूचकांक जैसे दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त पर बंद हुए. यूरोप में अधिकांश बाजार भी सकारात्मक थे, जबकि अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे. इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.57% बढ़कर 74.98 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Also Read: Share Market Crash: बाजार में हाहाकार, 1400 अंकों की गिरावट ने निवेशकों की उम्मीदों को दिया झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >