Stock Market: हिंडनबर्ग के समापन और युद्ध विराम से बाजार में राहत, सेंसेक्स ने मारी छलांग

Stock Market: आज के कारोबारी दिन की शुरुआत में शेयर बाजारों ने शानदार बढ़त दिखाई

Stock Market: आज के कारोबारी दिन की शुरुआत में शेयर बाजारों ने शानदार बढ़त दिखाई. सेंसेक्स 373.09 अंक यानी 0.49% की बढ़त के साथ 77,100.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 122.15 अंक यानी 0.51% की बढ़त के साथ 23,331.85 के स्तर पर पहुंच चुका है. बाजार में आज बेहतर संकेत दिख रहे हैं, खासकर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन.

गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों में भी तेजी

गिफ्ट निफ्टी में 150 प्वाइंट की बढ़त आई है, जो भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक संकेत है. एशियाई बाजारों में भी रौनक बनी हुई है, जिससे निवेशकों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से भी बाजार को फायदा

अमेरिका में रिटेल महंगाई के आंकड़े अनुमान के अनुसार रहे, जिससे वहां के बाजार में करीब 2.5% की तेजी आई. इसने वैश्विक निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ाया है.

हिंडनबर्ग रिसर्च का कारोबार बंद करने का ऐलान

इस बीच हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर आरोप लगाने के बाद अपने कारोबार को बंद करने का फैसला किया है, जिससे बाजार पर असर पड़ा है.

रूस पर अमेरिकी पाबंदी की आशंका से क्रूड में तेजी

अमेरिका द्वारा रूस पर पाबंदी लगाए जाने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जो पांच महीनों में सबसे ऊंची कीमत है. WTI क्रूड भी 80 डॉलर के पार निकल चुका है. अमेरिकी इन्वेंटरी घटने और डॉलर में कमजोरी से क्रूड को समर्थन मिल रहा है.

Also Read: अदाणी पर हमलों से चर्चा में आई हिंडनबर्ग रिसर्च अब बंद, फाउंडर नाथन एंडरसन ने किया ऐलान

Also Read: Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, देखें ताजा भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >