लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 151 अंकों का लगाया गोता

Stock Market: अमेरिकी और चीनी अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंता के कारण बेंचमार्क सूचकांक मामूली नुकसान के साथ कारोबार करते रहे. बाजार अब नए कैटलिस्ट की तलाश कर रहा है. फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की चिंता से निवेश सतर्क हो गए हैं, जिस वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ गई है.

Stock Market: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से गुरुवार 5 सितंबर 2024 को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिर गया. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 151.48 अंक टूटकर 82,201.16 और एनएसई निफ्टी 53.60 अंक की गिरावट के साथ 25,145.10 अंक पर बंद हुए. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 264.85 अंक बढ़कर 82,617.49 अंक और निफ्टी 76.75 अंक उछलकर 25,275.45 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की थी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 1.41% टूटा

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इनमें सबसे अधिक रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.41% टूटकर 2987.15 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. इसके अलावा, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, लार्सन एंड ट्रुबो, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी गिर गए.

टाइटन के शेयर को सबसे अधिक लाभ

शेयर बाजार में गिरावट के बीच बीएसई की करीब 10 कंपनियों के शेयर मुनाफे में रहे. इनमें सबसे अधिक मुनाफा टाइटन के शेयर को हुआ. इसका शेयर 3.11% लाभ के साथ 3721.40 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया. लाभ कमाने वाले शेयरों में आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक और टीसीएस शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 450% महंगी हो गई जमीन, फ्लैट बजट से बाहर

एशिया के अधिकांश बाजारों में गिरावट

एशिया के प्रमुख बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर में गिरावट का रुख था. अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 975.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल बाजारों में ब्रेंट क्रूड 1.14% चढ़कर 73.53 डॉलर प्रति बैरल रहा.

इसे भी पढ़ें: सेबी कर्मचारियों का मुंबई में प्रदर्शन, माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग ने पकड़ा जोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >