मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद

Stock Market Close: बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक यानी 1.08% गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 227.70 अंक यानी 0.95% टूटकर 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ.

Stock Market Close: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल का असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा. पूरे दिन उतार-चढ़ाव के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक यानी 1.08% गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 227.70 अंक यानी 0.95% टूटकर 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ.

दरअसल, ईरान की नौसेना प्रमुख के एक बयान के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई. उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की मंजूरी लेनी पड़ सकती है, नहीं तो उन पर हमला हो सकता है. इससे दुनिया भर में तेल सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है और कच्चे तेल के दाम फिर से चढ़ने लगे हैं.

बाजार पर क्यों पड़ा दबाव

मार्केट एक्सपर्ट वी.के. विजयकुमार के मुताबिक, बाहर से आ रहे नकारात्मक संकेतों की वजह से बाजार कमजोर हुआ है. मिडिल ईस्ट में जंग अभी खत्म होने के संकेत नहीं हैं और ब्रेंट क्रूड भी फिर महंगा हो रहा है. उन्होंने बताया कि घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) बाजार में लगातार खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन विदेशी निवेशक (FII) लगातार बिकवाली कर रहे हैं. इसी वजह से बाजार को संभलने में मुश्किल हो रही है.

निवेशकों के लिए क्या सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे समय में निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है. इतिहास बताता है कि जब भी बड़े भू-राजनीतिक संकट खत्म होते हैं, बाजार तेजी से वापसी करता है. इसलिए निवेशकों को अपने निवेश को जारी रखना चाहिए और SIP जैसी योजनाएं जारी रखनी चाहिए. लंबी अवधि के निवेशक बाजार की गिरावट का फायदा उठाकर अच्छे और मजबूत कंपनियों के शेयर धीरे-धीरे खरीद सकते हैं.

क्रूड ऑयल और वैश्विक चिंता

विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जहाजों पर हो रहे हमलों और समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं. इससे महंगाई और गैस सप्लाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है. फिलहाल निवेशक सावधानी बरत रहे हैं और इसी वजह से शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है. हालांकि लंबी अवधि के लिहाज से भारत का बाजार अब भी निवेश के लिए आकर्षक माना जा रहा है.

Also Read : डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, कारोबार में 92.36 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >