विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड हाई पर शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत

Stock Market: एशिया के दूसरे बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा. वहीं, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया में अवकाश के कारण बाजार बंद रहा. यूरोपीय बाजारों में कारोबार में तेजी रही. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे.

Stock Market: विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर घरेलू शेयर बाजार नए शिखर पर चढ़कर बंद हुआ. कारोबार के आखिर में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 97.84 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 82,988.78 अंक पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी निफ्टी 27.25 अंक मजबूत होकर 25,383.75 अंक पर बंद हुआ. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 180.92 अंक उछलकर 83,071.86 अंक और निफ्टी 55.1 चढ़कर 25,411.60 अंक पर खुले थे.

बीएसई सेंसेक्स में एनटीपीसी को सबसे अधिक मुनाफा

बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 15 शेयर मुनाफे में रहे. इसमें सबसे अधिक मुनाफा नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन को हुआ. इसके शेयर की कीमत 2.44% उछलकर 411.05 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गई. लाभ कमाने वाली दूसरी कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड ट्रुबो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, पावरग्रिड और भारती एयरटेल शामिल हैं.

बजाज फाइनेंस का शेयर 3.36% टूटा

इसके अलावा, बीएसई सेंसेक्स में 15 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. इनमें बजाज फाइनेंस का शेयर 3.36% टूटकर 7342.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. इसके अलावा, नुकसान में रहने वाले दूसरी कंपनियों के शेयर में हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, अदाणी एयरपोर्ट्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: FASTag पर मंडरा रहा खतरा, नितिन गडकरी का बड़ा प्लान

बंद रहे ज्यादातर एशियाई बाजार

एशिया के दूसरे बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहा. वहीं, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया में अवकाश के कारण बाजार बंद रहा. यूरोपीय बाजारों में कारोबार में तेजी रही. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.35% चढ़कर 71.90 डॉलर प्रति बैरल रहा.

इसे भी पढ़ें: EPFO के मेंबर कर्मचारी भी छाप सकते हैं धड़ाधड़ नोट, रिटायरमेंट पर मिलेंगे 3 से 5 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >