Starbucks Brand Ambassador: डॉली चायवाला को लगा बड़ा झटका, ब्रांड एंबेसडर बनाने पर starbucks का इनकार

Starbucks Brand Ambassador: सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के बीच Tata Starbucks ने साफ किया है कि डॉली चायवाला को ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया गया है। कंपनी ने बयान जारी कर किसी भी साझेदारी से इनकार किया और वायरल मीम को अफवाह करार दिया है.

Starbucks Brand Ambassador: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक जबरदस्त चर्चा हो रही थी कि नागपुर के फेमस चायवाले डॉली चायवाला यानी सुनील पाटिल को Tata Starbucks ने अपना ब्रांड एंबेसडर बना लिया है. लेकिन अब कंपनी ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दे दिया है.

कंपनी ने जारी किया ऑफिशियल बयान

सोमवार, 16 जून को Tata Starbucks ने एक ऑफिशियल बयान में इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया. कंपनी ने साफ-साफ कहा,“हमने सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ पोस्ट देखे हैं जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि टाटा स्टारबक्स ने किसी को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि टाटा स्टारबक्स का भारत में कोई आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर नहीं है. खास तौर पर, हमारा डॉली चायवाला (सुनील पाटिल) के साथ कोई सहयोग नहीं है.”

कैसे शुरू हुई ये अफवाह

दरअसल, यह सारा मामला एक अप्रैल फूल वाले मीम पोस्ट से शुरू हुआ था. एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आदित्य ओझा ने फोटोशॉप की गई एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें डॉली चायवाला को Starbucks के लोगो के साथ दिखाया गया था. इस फेक पोस्ट को हजारों लोगों ने शेयर कर दिया और देखते ही देखते यह वायरल हो गया. कई लोगों ने इसे मजाक समझा, लेकिन कुछ ने इसे सच मान लिया और यहीं से भ्रम की शुरुआत हुई.

Starbucks की ओर से भरोसा दिलाया गया

कंपनी ने अपने बयान में आगे कहा “Tata Starbucks सटीकता और प्रामाणिकता के साथ संवाद करने के लिए प्रतिबद्ध है, और हम अपने ग्राहकों और समुदायों के विश्वास को महत्व देते हैं.”

डॉली चायवाला कौन हैं

डॉली चायवाला, जिनका असली नाम सुनील पाटिल है, नागपुर के एक लोकल टी-स्टॉल संचालक हैं. उनके खास स्टाइल और अतरंगी चाय परोसने के अंदाज ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया है. उनकी लोकप्रियता तब और बढ़ी जब उन्होंने एक वीडियो में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय परोसी. इसके बाद वह Bigg Boss 18 जैसे रियलिटी शो में भी नजर आए.

Also Read: बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू किया आयुष्मान वय वंदना कार्ड, जानिए कैसे करें आवेदन

Also Read: आज से बाइक टैक्सी सेवा बंद, कोर्ट के फैसले के बाद रैपिडो का बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >