Srikanth Bolla Net Worth: जन्म से नेत्रहीन, MIT से पढ़ाई, जीवन पर बनी फिल्म, अब ‘शार्क टैंक इंडिया’ में जज, जानिए संपत्ति

Srikanth Bolla Net Worth: श्रीकांत बोला का जन्म 1991 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के सीतापुरम गांव में हुआ था. जन्म से ही दृष्टिहीन होने के बावजूद उन्होंने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. उनके परिवार का जीवन यापन मुख्य रूप से खेती पर निर्भर था.

Srikanth Bolla Net Worth: टीवी के लोकप्रिय शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ एक बार फिर नए बिजनेस आइडिया, इनोवेटिव कॉन्सेप्ट और इन्वेस्टमेंट के अवसरों के साथ वापसी कर रहा है. इस बार शो में एक ऐसे शख्स श्रीकांत बोला जज के रूप में नजर आएंगे, जो दृष्टिहीन हैं और उनकी प्रेरणादायक जीवन कहानी पर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है.

कौन हैं श्रीकांत बोला?

श्रीकांत बोला का जन्म 1991 में आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के सीतापुरम गांव में हुआ था. जन्म से ही दृष्टिहीन होने के बावजूद उन्होंने जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. उनके परिवार का जीवन यापन मुख्य रूप से खेती पर निर्भर था.

शिक्षा का सफर

श्रीकांत बोला ने 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम में 12वीं की पढ़ाई के लिए काफी संघर्ष किया. आगे चलकर उन्होंने प्रतिष्ठित Massachusetts Institute of Technology (MIT) से मैनेजमेंट साइंस में डिग्री हासिल की. वह MIT से मैनेजमेंट साइंस में डिग्री प्राप्त करने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिहीन छात्र बने.

श्रीकांत बोला की सफलता

श्रीकांत बोला एक सफल उद्योगपति हैं. उनकी कंपनी पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक पत्तों और रिसाइकिल पेपर से इको-फ्रेंडली डिस्पोजेबल प्रोडक्ट्स का निर्माण करती है. उनकी कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 500 करोड़ रुपये से अधिक है.

बॉलीवुड फिल्म में दिखाई गई कहानी

श्रीकांत बोला की प्रेरणादायक जीवन यात्रा पर ‘श्रीकांत’ नामक फिल्म बनी है, जिसमें अभिनेता राजकुमार राव ने उनका किरदार निभाया है.

‘शार्क टैंक इंडिया’ में जुड़ने का अनुभव

हाल ही में श्रीकांत बोला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने सेट से कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,

“मुझे ‘शार्क टैंक इंडिया’ में शार्क बनने का मौका मिला. सेट पर रहकर यह महसूस हुआ कि सपने सिर्फ सोचने वालों के लिए नहीं होते, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है. भारत में ‘शार्क टैंक इंडिया’ की वजह से उद्यमिता को बड़ा प्रोत्साहन मिला है.”

श्रीकांत बोला की संपत्ति और कारोबार

श्रीकांत बोला की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है. उनकी कंपनी का वार्षिक टर्नओवर 500 करोड़ रुपये से अधिक है, जिससे उनकी सफलता की गाथा साफ झलकती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीमुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

Also Read: Success Story: 19 साल की उम्र में शादी, रोजी-रोटी के लिए स्टेशन पर बिताई रातें, आज हैं 35 हजार करोड़ के मालिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >