...तो क्या PAN Card रखने वाले हर व्यक्ति को आयकर रिटर्न फाइल करना जरूरी है, जानिए क्या कहता है नियम

Income Tax Return : वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 है. इस समयसीमा के भीतर रिटर्न फाइल नहीं करने पर दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा. इस बीच, एक सवाल यह भी पैदा होता है कि क्या पैन कार्ड रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी है?

Income Tax Return : वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 है. इस समयसीमा के भीतर रिटर्न फाइल नहीं करने पर दोगुना जुर्माना भरना पड़ेगा. इस बीच, एक सवाल यह भी पैदा होता है कि क्या पैन कार्ड रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी है?

दरअसल, पैन कार्ड की जरूरत वित्तीय लेनदेन में अधिक पड़ती है. पैन 10 अंकों का एक नंबर होता है. इससे किसी भी व्यक्ति की वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहती है. आयकर विभाग की ओर से पैन कार्ड जारी किया जाता है. पैन कार्ड नौकरी और कारोबार करने के अलावा आयकर रिटर्न भरने के लिए भी जरूरी है.

आयकर रिटर्न के लिए जरूरी है पैनकार्ड

आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर पैन कार्ड से संबंधित जरूरी नियमों का उल्लेख कर रखा है. इसके अनुसार, आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास पैन कार्ड होना अनिवार्य है और उसका आधार नंबर से लिंक होना भी जरूरी है. इसके बिना, आयकर रिटर्न की प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकती. पैन कार्ड के बिना टैक्स की असली रकम की जानकारी नहीं मिल पाएगी.

पैन कार्डधारक हर व्यक्ति को आईटीआर भरना जरूरी नहीं

हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि जिन लोगों के पास पैन कार्ड है, उन सबको आईटीआर दाखिल करना ही पड़ता है. अगर कोई आदमी आयकर अधिनियम 1961 की धारा 139 के दायरे में आता है, तो उनको आयकर रिटर्न दाखिल करना होता है. इस धारा के तहत प्रत्येक वह व्यक्ति जिसकी आमदनी टैक्स के दायरे में आती है, उसे रिटर्न भरना होता है. हालांकि, जिस व्यक्ति के पास पैन कार्ड है, लेकिन उनकी आय कर योग्य आय नहीं है, तो उसे रिटर्न दाखिल करना जरूरी नहीं है.

Also Read: PAN Card : एक से ज्यादा पैन कार्ड रखने पर सीधा लग जाएगा जुर्माना, जानिए एक्स्ट्रा कार्ड सरेंडर करने के क्या हैं नियम

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >