Silver MCX Price: चांदी की कीमतों में 15% से अधिक की तेजी, वायदा बाजार में 2.42 लाख के पार

Silver MCX Price: एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है. पिछले एक हफ्ते में 15% से अधिक की तेजी के साथ चांदी वायदा बाजार में 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. मजबूत औद्योगिक मांग, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और वैश्विक आपूर्ति चिंताओं ने कीमतों को समर्थन दिया. 2025 में चांदी निवेशकों को अब तक लगभग 175% का शानदार रिटर्न दे चुकी है.

Silver MCX Price: चांदी की कीमतों ने बीते सप्ताह निवेशकों को चौंकाते हुए नया इतिहास रच दिया. वायदा बाजार में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई, जो अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है. बीते एक सप्ताह में इसमें 15% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इस उछाल के पीछे मजबूत औद्योगिक मांग, वैश्विक आर्थिक संकेत और निवेशकों की आक्रामक खरीदारी अहम वजह मानी जा रही है.

एमसीएक्स पर लगातार पांचवें दिन तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में चढ़त के साथ बंद हुई. शुक्रवार को यह 18,210 रुपये यानी 8.14% की छलांग लगाकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची. हालांकि, मुनाफावसूली के चलते बाद में यह 2,39,787 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

एक हफ्ते में 31 हजार रुपये से ज्यादा की बढ़त

छुट्टियों के कारण छोटे रहे इस सप्ताह में 19 दिसंबर के बाद से चांदी की कीमतों में 31,348 रुपये प्रति किलोग्राम यानी 15.04% की तेजी दर्ज की गई. इस दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद कारोबारियों और निवेशकों की ओर से खरीदारी का दबाव बना रहा.

वैश्विक बाजारों में भी दिखा असर

घरेलू बाजार की तरह वैश्विक बाजारों में भी चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. कॉमेक्स पर चांदी वायदा पहली बार 79 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई. मार्च 2026 का सौदा एक ही दिन में 11.2% उछलकर 79.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, बाद में यह 77.19 डॉलर पर बंद हुआ.

2025 में निवेशकों की चांदी

वर्ष 2025 चांदी निवेशकों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ है. 31 दिसंबर 2024 को जहां चांदी की कीमत 87,233 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वहीं, अब यह करीब 1,52,554 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ चुकी है. इस तरह सालभर में चांदी ने लगभग 175 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें: Grant: मोदी सरकार ने झारखंड और राजस्थान के लिए खोला खजाना, ग्रामीण निकायों के लिए 723 करोड़ जारी

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मेहता इक्विटीज के कमोडिटी विभाग के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री के मुताबिक, चांदी अब केवल कीमती धातु नहीं रही. हाई-परफॉर्मेंस टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में इसकी अहम भूमिका, सीमित उपलब्धता और मजबूत औद्योगिक मांग इसके बुनियादी कारकों को मजबूती दे रही है. इसके अलावा, ईटीएफ में निवेश और इक्विटी से जिंस की ओर बढ़ता रुझान भी कीमतों को समर्थन दे रहा है.

इसे भी पढ़ें: साइबर ठगों की लग गई लंका! नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन ने पीड़ितों को दिलवाए 45 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >