शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, 115 अंक गिरकर खुला सेंसेक्स

Stock Market: शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 शेयर घाटे में और 8 शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे हैं. वहीं, एनएसई में 2406 कंपनियों में से 2059 के शेयर लाल निशान और 307 शेयर हरे निशान पर हैं, जबकि 40 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ.

Stock Market: वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख की वजह से बुधवार 13 नवंबर 2024 को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला. शेयर बाजार का कामकाज शुरू होने के साथ ही बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 115.11 अंक या 0.15% गिरकर 78,560.07 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 61.00 अंक या 0.26% फिसलकर 23,822.45 अंक पर खुला. मंगलवार को सेंसेक्स 906.80 अंक या 1.14% की भारी गिरावट के साथ 78,589.35 अंक और निफ्टी 288.80 अंक या 1.2% का गोता लगाकर 23,852.50 अंक पर बंद हुए थे.

महिंद्रा एंड महिंद्रा को सबसे अधिक नुकसान

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 22 शेयर घाटे में और 8 शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे हैं. वहीं, एनएसई में 2406 कंपनियों में से 2059 के शेयर लाल निशान और 307 शेयर हरे निशान पर हैं, जबकि 40 शेयरों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ. बीएसई-एनएसई में सबसे अधिक नुकसान महिंद्रा एंड महिंद्रा को हुआ. बीएसई में इसका शेयर 3.59% गिरकर 2791.25 रुपये और एनएसई में 3.47% टूटकर 2797.95 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: ये म्यूचुअल फंड है या एटीएम मशीन, रिटर्न रुकता ही नहीं

एशिया के दूसरे बाजार भी नरम

एशिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात की जाए, तो जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी नरम रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट आज बंद है. यूरोपीय और अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड सालाना आधार पर 6.53% टूटकर 72.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 40x20x50 फॉर्मूला, जान जाएगा तो कमा लेगा 5 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >