Share Market : सेंसेक्स पहली बार 85,000 अंक के पार, टाटा स्टील सहित ये शेयर सबसे अधिक मुनाफे में

Share Market : सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 212.54 अंक की गिरावट के साथ 84,716.07 अंक पर नजर आया.

Share Market: सेंसेक्स पहली बार 85,000 अंक के पार हो गया. निफ्टी भी 26,000 अंक के करीब पहुंच गया. एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू सूचकांक में तेजी लौटी. घरेलू बाजारों ने शुरुआती सौदों के बाद वापसी की और 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 123.81 अंक चढ़कर 85,052.42 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी भी 39.85 अंक की बढ़त के साथ 25,978.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा.

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 404.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

शेयर बाजार में तेजी

इससे पहले स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी जारी रही और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन 384 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी नये शिखर पर बंद हुआ. कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों के बेहतर पूंजी प्रवाह और एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख से घरेलू बाजार बढ़त में रहे. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 384.30 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अबतक के उच्चतम स्तर 84,928.61 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 436.22 अंक उछलकर रिकॉर्ड 84,980.53 अंक पर पहुंच गया था.

Read Also : Share Market: टूट गए सारे रिकॉर्ड… सेंसेक्स 84,800 के ऊपर, निफ्टी 25,900 पार, इन शेयरों में दिखी तूफानी तेजी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 148.10 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये शिखर 25,939.05 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह 165.05 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 25,956 अंक पर पहुंच गया था.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >