Share Market: भारतीय शेयर बाजार में छायी सुस्ती, सेंसेक्स 144 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला

Share Market Opening: सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत यानी 158.39 अंक टूटकर 73,713.90 पर कारोबार कर रहा था. जबकि, निफ्टी 0.18 प्रतिशत यानी 39.30 अंकों की गिरावट के साथ 22,366.30 पर दिख रहा है.

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्ती का दौर देखने को मिल रही है. बाजार में छायी मायूसी के बीच सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत यानी 158.39 अंक टूटकर 73,713.90 पर कारोबार कर रहा था. जबकि, निफ्टी 0.18 प्रतिशत यानी 39.30 अंकों की गिरावट के साथ 22,366.30 पर दिख रहा है. तीस शेयरों वाले सेंसेक्स पर 13 कंपनियां मात्र हरे के निशान के साथ कारोबार कर रही हैं. जबकि, 17 कंपनियों में लाल का निशान लगा हुआ है. टाटा मोटर्स के डीमर्जर की खबर के बाद कंपनी के शेयर में 4.48 प्रतिशत का उछाल देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स पर टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई और एनटीपीसी शामिल है. जबकि, टॉप लूजर की श्रेणी में टीसीएस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई, इफोसिस और रिलायंस शामिल है.

Read Also: इस छोटू स्टॉक ने मचा दिया धमाल, निवेशकों को दिया 393% का बंपर रिटर्न

Bse sensex.

सेक्टरों का क्या है हाल

निफ्टी पर ज्यादातर सेक्टरों में लाल का निशान देखने को मिल रहा है. ऑटो, पीएसयू बैंक, रियलिटी, हेल्थ केयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी देखने को मिली है. इसके अलावा, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फॉर्मा और प्राइवेट बैंक में दबाव दिख रहा है. बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी आईटी के शेयरों में देखने को मिल रही है.

कैसा था कल का बाजार

शेयर बाजारों में सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोनों मानक सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए. मूडीज के 2024 के लिए आर्थिक वृद्धि अनुमान बढ़ाये जाने के बीच ऊर्जा और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी बनी रही. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 66.14 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 73,872.29 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह एक समय 183.98 अंक तक उछल गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 27.20 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर 22,405.60 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह अपने अबतक के उच्चतम स्तर 22,440.90 अंक तक चला गया था. लगातार चार सत्रों से जारी तेजी में सेंसेक्स 1,567 अंक यानी 2.15 प्रतिशत जबकि निफ्टी 454 अंक यानी करीब दो प्रतिशत मजबूत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >