Share Market: ग्लोबल मार्केट से मिल रहा सुस्त संकेत, शेयर बाजार खुलने से पहले जाने जरूरी बात

Share Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स आज नकारात्मक नोट पर खुलने की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी के रुझान 53 अंकों के नुकसान में है. इससे पहले पिछले गुरुवार को बाजार में ऊंचाई का एक नया रिकॉर्ड देखने को मिला था.

Share Market: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे सुस्त संकेतों के बीच लंबी छुट्टी के बाद, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी या निगेटिव हो सकती है. बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स आज नकारात्मक नोट पर खुलने की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी के रुझान 53 अंकों के नुकसान में है. इससे पहले पिछले गुरुवार को बाजार में ऊंचाई का एक नया रिकॉर्ड देखने को मिला था. हालांकि, विश्लेषको की राय है कि स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक रुझानों से तय होगी. सप्ताह के दौरान घरेलू मोर्चे पर औद्योगिक उत्पादन (IPO) और मुद्रास्फीति के आंकड़े आने हैं. बाजार पर इसका असर साफ देखने को मिलेगा. विश्लेषकों का कहना है कि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. साथ ही, विदेशी निवेशकों की गतिविधियां, वैश्विक स्तर पर ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण होगा.

Read Also: इस सरकारी कंपनी ने झटका NTPC से 9,500 करोड़ का ऑर्डर, निवेशकों को दिया है 279% का रिटर्न

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि इस सप्ताह बाजार का ध्यान मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगा। सप्ताह के दौरान मंगलवार को भारत और अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े आएंगे. बृहस्पतिवार को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूआईपी) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होंगे. उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। ऐसे में बड़ी कंपनियों के शेयर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. जनवरी के लिए औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े और फरवरी के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े मंगलवार को आएंगे. थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े बृहस्पतिवार को जारी किए जाएंगे.

अमेरिकी में मुनाफावसूली से होगा उतार-चढ़ाव

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका, चीन और भारत के मुद्रास्फीति के आंकड़ों से निवेशकों को वैश्विक व्यापक आर्थिक परिदृश्य के बारे में जानकारी मिलेगी. हमारा अनुमान है कि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव कायम रहेगा. पिछले सप्ताह रिकॉर्ड-तोड़ तेजी के बीच सेंसेक्स 374.04 अंक या 0.50 प्रतिशत के लाभ में रहा. शुक्रवार को ‘महाशिवरात्रि’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद थे. रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तकनीकी शोध अजित मिश्रा ने कहा कि निर्धारित वृहद आर्थिक आंकड़ों के अलावा वैश्विक बाजारों का प्रदर्शन बाजार को दिशा देगा. फिलहाल चार महीने की लगातार तेजी के बाद अमेरिकी बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है. ऐसे में तत्काल आधार पर बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
(भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >