Share Market: भारत-पाक तनाव के बीच भी शेयर बाजार में जोश, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले

Share Market: बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने ANI से कहा “ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े जियोपॉलिटिकल रिस्क के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों ने मजबूती दिखाई है. FPI (Foreign Portfolio Investors) लगातार 15 दिनों से खरीदारी कर रहे हैं. अगर जियोपॉलिटिकल टेंशन थोड़ी और कम होती है, तो बाजार और भी तेज़ी से ऊपर जा सकता है.

Share Market: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बावजूद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने हरे निशान के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत की, जो इस बात का संकेत है कि निवेशकों को देश की अर्थव्यवस्था पर पूरा भरोसा है.

निफ्टी और सेंसेक्स की शुरुआत

  • Nifty 50: 24,431.50 पर खुला, यानी 17.10 अंकों की बढ़त (0.07%)
  • BSE Sensex: 80,912.34 पर खुला, 165.56 अंकों की छलांग (0.21%)

इस बढ़त के पीछे घरेलू आर्थिक मजबूती, एफपीआई की लगातार खरीदारी और भारत-यूके ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक उम्मीदें हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी बाज़ार ने दिखाई मजबूती

बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने ANI से कहा “ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े जियोपॉलिटिकल रिस्क के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों ने मजबूती दिखाई है. FPI (Foreign Portfolio Investors) लगातार 15 दिनों से खरीदारी कर रहे हैं. अगर जियोपॉलिटिकल टेंशन थोड़ी और कम होती है, तो बाजार और भी तेज़ी से ऊपर जा सकता है.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

  • Nifty Auto: 0.43% की बढ़त
  • Nifty PSU Bank: 0.6% ऊपर
  • Nifty IT: 0.11% की तेजी
  • FMCG सेक्टर: गिरावट के साथ खुला

Axis Securities के रिसर्च हेड अक्षय चिंचालकर ने कहा . “कल निफ्टी फ्लैट बंद हुआ, लेकिन ओपनिंग के बाद जो डिप बाइंग आई, वो दिखाता है कि निवेशकों का मूड अब भी पॉजिटिव है. निफ्टी को 24,000-24,200 के दायरे में सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रेसिस्टेंस 24,510 और 23,589 के आसपास है.”

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पॉजिटिव माहौल

  • जापान का निक्केई 225: 0.23% ऊपर
  • हांगकांग का हैंगसेंग: 1% से अधिक की बढ़त
  • दक्षिण कोरिया का KOSPI: 0.51% की तेजी
  • सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स: हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में

Also Read: भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का झटका कराची को, पाकिस्तान के शेयर बाजार में भगदड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >