Share Market Crash: शेयर बाजार में डर का माहौल, 2011 के बाद सबसे लंबी गिरावट, निवेशकों में घबराहट

Share Market Crash: सोमवार 17 फरवरी बाजार खुलते ही 1709 कंपनियों के शेयर लाल निशान में चले गए, जबकि केवल 731 कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे.

Share Market Crash: सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों को एक और झटका लगा. बीएसई सेंसेक्स में 608 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह 75,330.38 पर पहुंच गया. वहीं, एनएसई निफ्टी भी 194.50 अंक टूटकर 22,734.75 के स्तर पर आ गया. यह गिरावट लगातार नौवें दिन जारी रही, जिससे निवेशकों के बीच बेचैनी बढ़ गई है.

किन कंपनियों के शेयरों में आई भारी गिरावट?

इस गिरावट में खास तौर पर महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस और इन्फोसिस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक नुकसान देखने को मिला. बाजार में मिड कैप और स्मॉल कैप कंपनियों के स्टॉक्स में भी तेज गिरावट आई है, जिससे निवेशकों की चिंता और गहरी हो गई है.

Share Market में गिरावट के मुख्य कारण

विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट के कई कारण हैं:

  • ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता के कारण भारतीय बाजार में दबाव बढ़ा है.
  • विदेशी निवेशकों की निकासी: विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पैसा निकालने से भारतीय बाजार कमजोर हुआ है.
  • अमेरिकी बाजार में महंगाई का असर: अमेरिका में महंगाई बढ़ने के कारण ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ रहा है.
  • प्रॉफिट बुकिंग: कई निवेशक अपने लाभ को सुरक्षित करने के लिए शेयर बेच रहे हैं, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना है.

कितने शेयर लाल निशान में खुले?

सोमवार को बाजार खुलते ही 1709 कंपनियों के शेयर लाल निशान में चले गए, जबकि केवल 731 कंपनियों के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार करते दिखे. हालांकि, Sun Pharma, HUL और Cipla जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली. इसके विपरीत, M&M, Bharat Electronics, Tata Steel और ONGC के स्टॉक्स में गिरावट बनी रही.

क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में बाजार में वोलाटिलिटी (उतार-चढ़ाव) देखने को मिल सकती है. हालांकि, लॉन्ग टर्म निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है. विशेषज्ञों का सुझाव है कि अगर बाजार में गिरावट और बढ़ती है तो यह अच्छी कंपनियों के स्टॉक्स खरीदने का एक सुनहरा मौका हो सकता है.

Also Read: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा बदलाव, सरकार ने धारा 80C समाप्त की, जानिए 1.5 लाख लाभ कैसे मिलेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >