सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ब्याज दर में की कटौती, होम लोन की ईएमआई होगी सस्ती

SBI Rate Cut: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती कर होम लोन और दूसरे लोन की EMI को सस्ता कर दिया है. नई दरें 15 अप्रैल 2025 से लागू होंगी. एसबीआई के साथ ही एचडीएफसी और बैंक ऑफ इंडिया ने भी ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिससे ग्राहकों को ऋण और जमा योजनाओं में राहत मिलेगी.

SBI Rate Cut: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. बैंक ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.25% की कटौती की है, जिससे होम लोन सहित दूसरे रिटेल लोन पर EMI सस्ती हो जाएगी. यह कटौती 15 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगी.

ब्याज दरों में कटौती के बाद अब SBI की RLLR घटकर 8.25% हो गई है, जबकि बाह्य मानक आधारित उधारी दर (EBLR) भी घटकर 8.65% रह गई है. यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में दूसरी बार 0.25% की कटौती के बाद आया है. इससे नए और मौजूदा ग्राहकों, दोनों को फायदा मिलेगा.

फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी घटा ब्याज

SBI ने सिर्फ कर्ज पर ही नहीं, बल्कि फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposits) पर मिलने वाले ब्याज दरों में भी 0.10% से 0.25% की कमी की है. अब 1-2 साल की FDs पर ब्याज दर 6.70%, और 2-3 साल की FD पर 6.90% हो गई है.

ग्राहकों को क्या फायदा?

SBI की ओर से की गई ब्याज दरों में कटौती से सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं. EMI सस्ती होने से लोन लेना पहले की तुलना में ज्यादा किफायती हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Seema Haider: सीमा हैदर की बढ़ गई कमाई! 6 यूट्यूब चैनलों के साथ बन गई डिजिटल वर्ल्ड की सनसनी

इन बैंकों ने भी ब्याज दरों में कटौती की

  • HDFC Bank ने बचत खातों पर ब्याज दर में 0.25% की कटौती की है. अब खाताधारकों को केवल 2.75% ब्याज मिलेगा, जो कि निजी क्षेत्र के बैंकों में सबसे कम है.
  • Bank of India ने भी होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन पर 0.25% की कटौती की घोषणा की है. इसके अलावा, बैंक ने अपनी 400-दिनों की विशेष जमा योजना भी वापस ले ली है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में बरस गया डॉलर! एक महीने में हो गई अरबों की कमाई, कंगाली होगी दूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >