मुनाफे में SBI , चौथी तिमाही में कमाए 19,684 करोड़ रुपये, शेयर होल्डर को मिलेगा भारी डिविडेंड

SBI Q4 Results : भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का चौथी तिमाही का मुनाफा 6 प्रतिशत बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये रहा. बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 17.35 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की है और एनपीए में भी सुधार दर्ज किया है.

SBI Q4 Results : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. बैंक का प्रदर्शन शानदार रहा है और उसके शुद्ध लाभ (Net Profit) में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फंसे हुए कर्ज (NPA) में कमी आने से बैंक की वित्तीय स्थिति पहले से काफी मजबूत हुई है.

मुनाफे और आय का पूरा हिसाब

एसबीआई ने इस तिमाही में अकेले दम पर (Standalone) 19,684 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है. पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 18,643 करोड़ रुपये था.

  • ब्याज से कमाई: बैंक की ब्याज से होने वाली आय बढ़कर 1.23 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है.
  • सालाना प्रदर्शन: अगर पूरे साल (2025-26) की बात करें, तो बैंक का मुनाफा 13 प्रतिशत की छलांग लगाकर 80,032 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

कम हुआ कर्ज का बोझ (NPA में सुधार)

बैंक के लिए सबसे अच्छी खबर उसकी संपत्तियों की क्वालिटी को लेकर रही. बैंक का ‘सकल एनपीए’ (Gross NPA), यानी वह कर्ज जो फंस गया है, घटकर कुल कर्ज का मात्र 1.49 प्रतिशत रह गया है. पिछले साल यह 1.82 प्रतिशत था. इसी तरह, शुद्ध एनपीए (Net NPA) भी गिरकर 0.39 प्रतिशत पर आ गया है.

शेयरधारकों की चांदी, मिलेगा डिविडेन्ड

बैंक ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए शानदार डिविडेंड (Dividend) की घोषणा की है. हर 1 रुपये की कीमत वाले शेयर पर 17.35 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा. इस लाभांश को पाने के लिए रिकॉर्ड तिथि 16 मई तय की गई है.

पात्र शेयरधारकों के बैंक खातों में इसका भुगतान 4 जून तक कर दिया जाएगा. मुनाफे में इस उछाल के बावजूद, बैंक की कुल आय में मामूली गिरावट देखी गई, जो 1.43 लाख करोड़ से घटकर 1.40 लाख करोड़ रुपये रह गई है. हालांकि, एकीकृत आधार (Consolidated) पर बैंक का मुनाफा और आय दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Also Read : Crisil Report : महंगाई की मार ! टमाटर और गैस ने बिगाड़ा रसोई का बजट , जानें कितनी महंगी हुई आपकी थाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >