SBI फेस्टिव ऑफर : YONO कस्टमर्स को बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के फटाफट मिल रहा लोन, जानिए कितना होगा फायदा

SBI Festive Offer : अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. एसबीआई अपने ग्राहकों और खासकर डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो एप (YONO App) का उपयोग करने वाले ग्राहकों को लोन देने का त्योहारी ऑफर दे रहा है.

SBI Festive Offer : अगर आप देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. एसबीआई अपने ग्राहकों और खासकर डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो एप (YONO App) का उपयोग करने वाले ग्राहकों को लोन देने का त्योहारी ऑफर दे रहा है. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म योनो के ग्राहकों के लिए त्योहारी ऑफर किया है. इसके तहत, आने वाले त्योहारी मौसम में योनो के माध्यम से कार, गोल्ड और पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने वालों को बैंक प्रोसेसिंग शुल्क पर 100 फीसदी की छूट देगा. यानी कि बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के ही बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को लोन की सुविधा दी जा रही है.

क्या है योनो एप और कैसे करता है काम

दरअसल, योनो (यू नीड ओनली वन) एसबीआई बैंक की मोबाइल बैंकिंग एप है. इसके जरिए डिजिटली पैसों का लेनदेन किया जाता है. इसके साथ ही, इसके जरिए एसबीआई ग्राहकों को खरीदारी करने में भी आसानी होती है. इस एप का फायदा यह भी है कि अगर आपके पास पैसे नहीं हैं और आप अपना बैंक डेबिट कार्ड जेब में रखना भूल गए हैं, तो आप योनो एप के जरिए बिना डेबिट कार्ड के भी एसबीआई के किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं.

घर खरीदने वालों को प्रोसेसिंग फीस से छूट

बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मान्य हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले ग्राहकों को भी बैंक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस पर पूरी छूट दे रहा है. इसके अलावा, ग्राहकों को उनके होम लोन की राशि और उनकी लोन क्रेडिट के आधार पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी तक छूट की भी पेशकश कर रहा है. वहीं, योनो से आवास ऋण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक ब्याज दर पर 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट का लाभ भी ले सकते हैं.

मात्र 7.5 फीसदी इंट्रेस्ट पर कार लोन

बैंक ने कहा कि कार लोन ग्राहकों को वह सबसे कम 7.5 फीसदी की ब्याज दर से शुरू होने वाले लोन उपलब्ध करा रहा है. वहीं, चुनिंदा मॉडल पर उन्हें वाहन की कर सहित कीमत (ऑन रोड प्राइस) पर भी लोन का ऑफर किया जा रहा है. एसबीआई के सीएस शेट्टी ने कहा कि अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. हमें उम्मीद है कि ग्राहकों की ओर से आने वाले त्योहारी मौसम में खर्च बढ़ेगा. वहीं, उनके त्योहारों को अच्छा बनाने के लिए एसबीआई ने भी उनकी वित्तीय जरूरतों के हिसाब से एक मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

Also Read: SBI ने ग्राहकों को WhatsApp फ्रॉड को लेकर किया आगाह, जानिए कैसे बनाते हैं शिकार

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >